विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2018

श्रीलंका की नौसेना ने 1500 से ज्यादा भारतीय मछुआरों को खदेड़ा

कचीथीवू द्वीप के नजदीक कथित रूप से मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के 1500 से ज्यादा मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने खदेड़ दिया.

Also Read in
श्रीलंका की नौसेना ने 1500 से ज्यादा भारतीय मछुआरों को खदेड़ा
प्रतीकात्मक तस्वीर
रामेश्वरम: कचीथीवू द्वीप के नजदीक कथित रूप से मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के 1500 से ज्यादा मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने खदेड़ दिया. राज्य मशीनीकृत नौका संघ ने मंगलवार को दावा किया कि रामेश्वरम से ताल्लुक रखने वाले मछुआरे 383 नौकाओं में सवार होकर कल समुद्र में गए थे और कचीथीवू द्वीप के पास मछली पकड़ रहे थे तभी श्रीलंका की नौसेना के कर्मी वहां आ गए और उन्हें वहां से भगा दिया.

यह भी पढ़ें - पाकिस्तान ने 47 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार किए, नौ नौकाएं जब्त कीं

‘तमिलनाडु सी शोर मेकनाइज्ड बोट असोसिएशन’ के अध्यक्ष पी. सेसुराजा ने बताया कि वे सभी मछली पकड़े बिना आज सुबह तट पर वापस आ गए. उन्होंने केंद्र से इस स्थिति में दखल देने और भारतीय मछुआरों पर बार बार हो रहे हमलों को रोकने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया तथा श्रीलंका की जेलों में बंद 133 मछुआरों को रिहा कराने की भी गुजारिश की.

VIDEO: मछुआरों के इलाके में भी वोटिंग

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Fishermen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com