विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2015

हरियाणा के जींद में महिला का रेप कर बनाया गया MMS

Also Read in
हरियाणा के जींद में महिला का रेप कर बनाया गया MMS
प्रतीकात्मक चित्र
जींद: हरियाणा के जींद शहर में एक व्यक्ति ने पहले महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया और फिर उसका अश्लील वीडियो बनाया। घटना के बारे में किसी को बताने पर महिला को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई।

पुलिस ने पीड़ित महिला का अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवाकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने तथा आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि शहर की एक महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पटियाला चौंक निवासी सतपाल से जान पहचान थी। 28 अगस्त 2014 को सतपाल उसके आवास पर आया और उसके साथ कथित दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने तथा शिकायत करने पर बदनामी का भय दिखाते हुए बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

महिला ने आरोप लगाया कि सतपाल ने दुष्कर्म का अश्लील वीडियो भी बनाया, जिसको उसने अपने दोस्तों को भेज दिया। किसी जानकार ने उसकी अश्लील वीडियो के बारे में बताया।

महिला थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर कार्रवाई की और पीड़ित का अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद आरोपी सतपाल के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने तथा आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हरियाणा, जींद, रेप, अश्लील वीडिया, एमएमएस, Haryana, Jeend, Rape, MMS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com