Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
राष्ट्रीय राजधानी में दो युवकों ने कथित रूप से एक युवती को अगवा कर लिया और चलती कार में उसका बलात्कार करने का प्रयास किया लेकिन उनके चंगुल से बचने की खातिर युवती वाहन से कूद गई। इसके बाद दोनों युवक पुलिस की गिरफ्तर में आ गए।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बाहरी दिल्ली के अमन विहार में कल रात पौने दस बजे यह वारदात हुई। 24 वर्षीय युवती जब भागी तब उसी वाहन ने उसे टक्कर मारी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत खतरे के बाहर बताई गई है।
दरअसल महिला अपने घर जा रही थी, उसी दौरान कुलदीप (24) और दीपक (19) ने उसे कार में खींच लिया। दोनों महिला के जान पहचान के हैं।
कुलदीप को कल रात ही गिरफ्तार किया गया जबकि दीपक आज दोपहर पुलिस की गिरफ्त में आया।
इन दोनों ने कथित रूप से महिला का बलात्कार करने का प्रयास किया लेकिन वह कार से कूद गयी। जब वह कूदी तब उसी कार ने उसे टक्कर मार दी। कुछ स्थानीय लोगों के वहां जुट जाने पर दोनों भाग गए। महिला को समीप के अस्पताल में पहुंचाया गया।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं