दिल्ली में जाम लगा तो गर्भवती महिला की डिलिवरी करवानी पड़ी सड़क किनारे

दिल्ली में जाम लगा तो गर्भवती महिला की डिलिवरी करवानी पड़ी सड़क किनारे

जाम में फंसने के कारण बच्चा सड़क पर ही करवाना पड़ा

नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली में कल भारी जाम लगा जिसके चलते एक महिला को सड़क किनारे ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। दरअसल कल सुबह दस बजे सलमान अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर शंकर विहार से सरकारी अस्पताल जा रहे थे।

यमुना पुस्ता पर जाम लगा होने के कारण करीब घंटेभर ये दंपति वहीं फंसा रहा। ऐसे में पत्नी की हालत बिगड़ती जा रही थी और जाम से पार जाने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा था। ऐसे हालात में किसी ने इलाके की पार्षद रेखा रानी को बताया।

उन्होंने स्थानीय औरतों की मदद से बच्चे की डिलिवरी सड़क के किनारे करवाई और बाद में महिला को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com