यह ख़बर 24 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

बेंगलुरु : इसरो हेडक्वार्टर में महिला फर्जी पहचान-पत्र के साथ गिरफ्तार

खास बातें

  • मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला को यहां कड़ी सुरक्षा वाले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के परिसर में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने पर गिरफ्तार कर लिया गया है।
बेंगलुरु:

मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला को यहां कड़ी सुरक्षा वाले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के परिसर में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने पर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि 44 वर्षीय इस महिला की पहचान अहमदाबाद निवासी जूला एन सैम के तौर पर हुई है।

जूला को 21 सितंबर को इसरो के मुख्यालय में हो रही बैठक में घुसने की कोशिश के लिए गिरफ्तार किया गया। उसके पास एक फर्जी पहचान पत्र था।

सूत्रों ने बताया कि बीएसएफ के उप-निरीक्षक रामा राव को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ और उन्होंने उससे पूछताछ की। फिर उसे सीआईएसएफ के निरीक्षक लक्ष्मण सिंह के सुपुर्द कर दिया गया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस ने बताया कि जूला 19 सितंबर को अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए केरल के कोल्लम गई थी। फिर उसी रात वह बेंगलुरु आ गई और इसरो मुख्यालय से करीब दस किमी दूर जीवन बीमा नगर में रुकी थी। पुलिस के अनुसार, जूला का पति शहर में है और उसका कहना है कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से विक्षिप्त है।