विज्ञापन

ISRO Jobs 2026: NRSC ने रिसर्च साइंटिस्ट समेत 48 पदों पर निकाली भर्ती, मिलेगी मोटी सैलरी

इसरो के प्रमुख केंद्रों में से एक नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (एनआरएससी) ने 48 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. रिसर्च साइंटिस्ट, प्रोजेक्ट एसोसिएट- I, प्रोजेक्ट एसोसिएट-II, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-बी, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट और जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के पदों पर भर्ती की जानी है.

ISRO Jobs  2026: NRSC ने रिसर्च साइंटिस्ट समेत 48 पदों पर निकाली भर्ती, मिलेगी मोटी सैलरी
स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख केंद्रों में से एक नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (एनआरएससी) ने रिसर्च साइंटिस्ट सहित कई  पदों पर भर्ती निकाली है. इसरो-एनआरएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 48 रिक्तियों को भरा जाना है. रिसर्च साइंटिस्ट के 14, प्रोजेक्ट एसोसिएट- I के 3, प्रोजेक्ट एसोसिएट-II के 2, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-बी के 8, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I के 2 और जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के 19 पदों पर भर्ती की जानी है. इसरो के साथ जुड़कर जो युवा काम करना चाहते हैं, उनके लिए ये एक अच्छा मौका है.  आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू हो गई है जो कि 21 अगस्त तय चलने वाली है.  इच्छुक उम्मीदवार एनआरएससी के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

कौन कर सकता है आवेदन

नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीई/बीटेक, एमई/एमटेक, बीएससी, एमएससी/एमएससी टेक, ग्रजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, आदि डिग्री होनी चाहिए. आवेदन करने वाली की आयु  28 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

कैसे होगा चयन

स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है. स्क्रीनिंग और इंटरव्यू कब और कहां होगा. इसकी जानकारी जल्द ही जारी कर दी जाएगी.

कितनी मिलेगी सैलरी

सैलरी पद के अनुसार मिलेगी, जो कि 37,000 से 56,100 रुपये प्रति महीने के आसपास होगी. इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे. इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी हासिल करने के लिए इसरो-एनआरएससी की वेबसाइट पर जाकर भर्ती के नोटिफिकेशन को विस्तार से पढ़ लें और उसके बाद ही आवेदन करें. 

ये भी पढ़ें- Bihar Assistant Professor Result 2026: 211 नए डिग्री कॉलेजों के लिए रिजल्ट जारी, हिंदी का कटऑफ रहा सबसे अधिक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Isro Jobs 2026, ISRO Jobs Course, Research Scientist At ISRO
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com