आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के चित्तूर में पुलिस थाने में हिरासत में एक महिला की कथित तौर पर पिटाई और प्रताड़ना का मामला सामने आया है. तेलुगू देशम पार्टी (TDP) द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए एक वीडियो में लक्ष्मी नगर कॉलोनी की एम उमामहेश्वरी ने दावा किया कि चित्तूर 1 टाउन पुलिस स्टेशन के पास पुलिस अधिकारियों ने उन्हें परेशान किया और मालिक द्वारा चोरी के आरोप को स्वीकार करने के लिए दबाव डाला गया, जो कि बिल्कुल झूठ था. महिला का कहना है कि चित्तूर की जिला कारागार के अधीक्षक के यहां वह घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही थीं.
उमामहेश्वरी ने बताया कि वेणुगोपाल रेड्डी और उनकी पत्नी के बीच कुछ गायब रुपयों को लेकर झड़प हुई थी. उस समय वह उनके घर पर ही काम कर रही थीं. उस समय दोनों ने चोरी हुए रुपयों के बारे में पूछताछ भी की थी, जिसका जवाब महिला ने साफतौर पर यह कहकर दे दिया था कि उसे रुपयों के बारे में कोई जानकारी नहीं है.वहीं बाद में वेणुगोपाल रेड्डी ने उमामहेश्वरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसी ने रुपयों
की चोरी की है. इसके बाद 2 लाख रुपयों की चोरी के आरोप में महिला को हिरासत में ले लिया गया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने उमामहेश्वरी और उसके पति दोनों से पूछताछ की. उमामहेश्वरी ने दावा किया कि पुलिस ने उन पर जबरन आरोप स्वीकार करने और पैसे वापस देने का दवाब डाला.
-
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026
इस मामले का वीडियो भी जारी हुआ है. इसमें उमामहेश्वरी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मुझे परेशान किया. मेरे खिलाफ गंदी भाषा का इस्तेमाल किया. यही नहीं मुझे एक अंधेरे कमरे में प्रताड़ित किया गया. देर रात तक घर वापस लौटने की इजाजत भी नहीं दी. चित्तूर 1 टाउन के पुलिस उप निरीक्षक श्रीनिवास राव ने महिला के आरोपों से इनकार कर दिया और कहा कि उनके बयानों में कोई सच्चाई नहीं थी.
"मां-बाप से उपहार न लें लड़कियां": दहेज को लेकर खुदकुशी के केस में बोलीं केरल की शीर्ष अधिकारी
पुलिस ने बताया कि वेणुगोपाल रेड्डी ने उमामहेश्वरी के खिलाफ घर से 2 लाख की चोरी का केस दर्ज कराया. शिकायत के आधार पर पुलिस जांच शुरू हुई. महिला को औपचारिक नोटिस भेजकर पुलिस स्टेशन बुलाया गया और पूछताछ की गई. महिला ने स्वीकार भी किया है कि उसने ही रुपये लिए हैं.
पुलिस से पूछताछ में महिला ने खुलासा किया पैसा उसके पति दीना के पास है. महिला ने कहा कि अगर पुलिस अनुमति दे दे तो वह अपने पति के पास जाएगी और पैसे वापस लेकर आएगी. पुलिस ने महिला को परेशान या प्रताड़ित नहीं किया. न ही आरोपी महिला के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया है, क्योंकि पुलिस ने रुपये लौटाने को कहा तो महिला ने पुलिस पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं