विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2011

मुम्बई तट पर फंसा जहाज आगे बढ़ा

मुम्बई के जुहू समुद्र तट पर फंसे मालवाहक जहाज एमवी विजडम को तीन सप्ताह के बाद समुद्री अधिकारी शनिवार दोपहर बाद तैराने में सफल हो गए।
मुम्बई: मुम्बई के जुहू समुद्र तट पर फंसे मालवाहक जहाज एमवी विजडम को तीन सप्ताह के बाद समुद्री अधिकारी शनिवार दोपहर बाद तैराने में सफल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि सुबह के समय जैसे ही समुद्र में ज्वार की लहरें तेज हुईं जहाज को हटाने का काम शुरू कर दिया गया। एमवी विजडम को खींचने में सिंगापुर के लुम्बा और ग्रेटशिप आशमी जहाजों की मदद ली गई। इन जहाजों को जहाजरानी मंत्रालय ने किराया पर लिया था। अधिकारी के मुताबिक दिन के करीब एक बजे जहाज को जुहू तट से आगे खिसकाया गया और वह अरब सागर में आगे बढ़ने लगा। उन्होंने बताया कि अभी जहाज को मुम्बई के पास रखा गया है उसे गुजरात पहुंचाने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि सिंगापुर के ध्वज वाले 9367 टन वजनी यह मालवाहक जहाज गत 11 जून को दिशाहीन होकर यहां फंस गया। इसे कोलम्बो से गुजरात के अलांग ले जाया जा रहा था।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुम्बई, तट, जहाज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com