लो दिल्ली में आ गई ठंड, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम हुआ

लो दिल्ली में आ गई ठंड, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम हुआ

प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली:

दिल्ली में सुबह ठंड का अहसास हुआ और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम यानी 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारी ने दिन में बादल घिरे रहने का पूर्वानुमान जताया है हालांकि उन्होंने बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना से इनकार किया है।

मौसम विभाग अधिकारी ने बताया कि आज सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में नमी का स्तर 77 प्रतिशत दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कल अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम यानी 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस था।