- सिन्हा ने कहा- श्रेष्ठ व्यक्तित्व वाली श्रेणी की नेत्री हैं ममता बनर्जी
- कहा- बीजेपी के प्रति मेरी वफादारी पर सवाल नहीं किए जा सकते
- बीजेपी में तब शामिल हुआ जब यह दो सांसदों की पार्टी थी
बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उन्हें अपनी पार्टी में ‘‘सम्मान'' नहीं मिला. वे तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की कोलकाता में शनिवार को होने वाली रैली में हिस्सा लेंगे. उन्होंने ममता बनर्जी को राष्ट्रीय नेता बताया.
सिन्हा ने गुरुवार को बताया कि वह ‘‘राष्ट्र मंच'' के प्रतिनिधि के तौर पर रैली में हिस्सा लेंगे. इस राजनीतिक समूह की शुरुआत बीजेपी के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने की थी जिसका समर्थन शत्रुघ्न सिन्हा भी करते हैं. अभिनेता और नेता सिन्हा केंद्र की बीजेपी सरकार के कई निर्णयों को लेकर उसका विरोध करते रहे हैं जिसमें नोटबंदी भी शामिल है. वह इन निर्णयों को ‘‘वन मैन शो'' बताते रहे हैं.
शत्रुघ्न सिन्हा से यह पूछे जाने पर कि लोकसभा चुनाव के बाद ममता बनर्जी क्या प्रधानमंत्री बनेंगीं, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनाने का फैसला चुनाव में संख्या से होता है, तय लोग और नेता करते हैं. वे (ममता) श्रेष्ठ व्यक्तित्व वाली श्रेणी की नेत्री हैं. वे सिर्फ एक क्षेत्रीय नेता नहीं बल्कि राष्ट्रीय नेता हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
यह भी पढ़ें : बगैर नाम लिए शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर कसा तंज, बोले- बंद करें यह जुमलेबाजी
शत्रुघ्न सिन्हा ने मुंबई से फोन पर पीटीआई को बताया, ‘‘राष्ट्र मंच की तरफ से मैं कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा....'' उन्होंने रैली में शामिल होने को उचित ठहराते हुए कहा, ‘‘बीजेपी के कुछ नेता भी आरएसएस के कार्यक्रम में शिरकत करते हैं.'' उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक पार्टी के प्रति मेरी वफादारी पर सवाल नहीं किए जा सकते हैं. मैं बीजेपी में तब शामिल हुआ जब यह दो सांसदों की पार्टी थी और मैंने हमेशा इसे मजबूत करने के लिए काम किया है.''
यह भी पढ़ें : शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी के इंटरव्यू पर उठाए सवाल, कहा- क्या रवीश कुमार से घबराते हैं?
पटना साहिब से बीजेपी के लोकसभा सांसद ममता की रैली में ‘‘स्टार वक्ता'' होंगे.
VIDEO : लोकतंत्र में असहमति जताना जरूरी
(इनपुट भाषा से)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं