विज्ञापन

धर्मेंद्र के जाने के बाद हेमा मालिनी के नए घर पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, शेयर की फोटो, लोगों की दीवार पर टिक गई नजर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में दिल्ली स्थित हेमा मालिनी के नए घर पहुंचे. इस मुलाकात की तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा कीं. उन्होंने लिखा कि वह अपनी पुरानी पारिवारिक मित्र और 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी के नए घर जाकर बेहद खुश हैं.

धर्मेंद्र के जाने के बाद हेमा मालिनी के नए घर पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, शेयर की फोटो, लोगों की दीवार पर टिक गई नजर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में दिल्ली स्थित हेमा मालिनी के नए घर पहुंचे. इस मुलाकात की तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा कीं. उन्होंने लिखा कि वह अपनी पुरानी पारिवारिक मित्र और 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी के नए घर जाकर बेहद खुश हैं. उन्होंने हेमा की गर्मजोशी और शानदार मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ की. शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि उन्हें वहां स्वादिष्ट साउथ इंडियन खाना परोसा गया और हमेशा की तरह हेमा एक स्नेही और आदर्श मेजबान रहीं. तस्वीरों में पीछे दीवार पर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की एक खूबसूरत फ्रेम की गई फोटो भी नजर आई, जिसने फैंस का ध्यान खींचा.

धर्मेंद्र को अपना बड़ा भाई मानते थे शत्रुघ्न सिन्हा 

यह पहली बार नहीं है जब शत्रुघ्न सिन्हा ने हेमा मालिनी और उनके परिवार से मुलाकात की हो. पिछले साल धर्मेंद्र के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद भी शत्रुघ्न अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ उनके घर पहुंचे थे. उस समय उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वे अपने बड़े भाई और करीबी दोस्त धर्मेंद्र का हालचाल जानने गए थे. धर्मेंद्र के निधन के बाद भी शत्रुघ्न सिन्हा ने परिवार से मुलाकात की थी. 

24 नवंबर को हुआ था धर्मेंद्र का निधन 

आपको बता दें कि 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की उम्र में धर्मेंद्र का निधन हो गया था. उनके जाने से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई थी. शत्रुघ्न सिन्हा ने हेमा मालिनी और उनकी बेटियों ईशा देओल और आहना देओल से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया था. उन्होंने धर्मेंद्र को एक दयालु और सरल इंसान बताया और कहा कि उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी.

यह भी पढ़ें: आत्महत्या को लेकर क्या थे राजपाल यादव के ख्याल? जेल जाने के बाद चर्चा में आया बयान, चौंके फैंस

धर्मेंद्र को मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में अंतिम विदाई दी गई थी. 27 नवंबर को मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में उनकी प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी, जिसमें कई बड़े सितारे शामिल हुए थे. शत्रुघ्न सिन्हा और धर्मेंद्र की दोस्ती दशकों पुरानी थी. ऐसे में शत्रुघ्न का हेमा मालिनी के घर जाना सिर्फ एक मुलाकात नहीं, बल्कि पुराने रिश्तों और यादों का सम्मान भी माना जा रहा है.


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com