- महाराष्ट्र के मुकुल वासनिक हैं कांग्रेस का दलित चेहरा
- 59 साल के वासनिक बुजुर्गों और युवाओं के बीच के नेता
- गांधी परिवार के विश्वसनीय, पार्टी की रग-रग से वाकिफ
कांग्रेस में अध्यक्ष चुनने की प्रकिया शुरू हो चुकी है. कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शनिवार को होने वाली है जिसमें अंतरिम अध्यक्ष चुना जाएगा. कांग्रेस के पास फिलहाल कोई अध्यक्ष नहीं है क्योंकि तीन जुलाई को राहुल गांधी के इस्तीफा देने की वजह से कांग्रेस में यह पद खाली है. अब यह तय है कि मुकुल वासनिक ही कांग्रेस के अगले अध्यक्ष होंगे, मगर सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर मुकुल वासनिक ही क्यों? अब जरा मुकुल वासनिक के प्रोफाइल को देखिए, शायद ही आपने उन्हें टीवी पर कभी बोलते हुए सुना होगा. यानी काफी लो प्रोफाइल रहते हैं और चुपचाप अपना काम करते हैं. कांग्रेस का दलित चेहरा जो चार बार सांसद रहे और केंद्रीय मंत्री भी. कांग्रेस को लगता है कि 59 साल के मुकुल वासनिक कांग्रेस के लिए अंतरिम अध्यक्ष बनने के सही हकदार हैं.
कांग्रेस का विचार है कि मुकुल वासनिक युवा और बुजुर्ग पीढ़ी के बीच सही तालमेल बैठा पाएंगे क्योंकि जिन और लोगों का नाम लिया जा रहा था जैसे सुशील कुमार शिंदे 78 साल, मल्लिकार्जुन खड़गे 77 साल और मीरा कुमार 74 साल की हैं. दूसरी तरफ जिन युवा लोगों का नाम चला उसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया 48 साल के हैं तो सचिन पायलट 41 के. इन सबके बीच मुकुल वासनिक की दावेदारी एकदम सही बैठती है. वे दोनों पीढ़ी को साथ लेकर चल सकते हैं क्योंकि वे जीवन के उस पड़ाव पर हैं जहां वे न अधिक बुजुर्ग हैं और न ही युवा.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
मुकुल वासनिक पिछले 17 सालों से कांग्रेस के महासचिव हैं और उसके पहले सचिव रह चुके हैं. इसका मतलब है कि उन्हें अधिकांश राज्यों के कांग्रेसी नेताओं की जानकारी है, साथ ही उन राज्यों में कांग्रेस के हालत की भी. इससे पहले वासनिक यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के भी अध्यक्ष रह चुके हैं. यानी वे पार्टी के संगठन की रग-रग से वे वाकिफ हैं. साथ ही वासनिक कांग्रेस की उस समिति के भी अध्यक्ष हैं जो चुनावों में टिकट तय करता है, यानी सीईसी इलेक्शन कमेटी.
कौन हैं मुकुल वासनिक, जिनका नाम कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे है?
यही नहीं मुकुल वासनिक राजीव गांधी फाउंडेशन के भी सदस्य हैं, यानी गांधी परिवार के काफी नजदीक हैं. फाउंडेशन में उन्हीं लोगों को अक्सर जगह मिलती है जो 10 जनपथ के वफादार माने जाते हैं. यही सबसे बड़ी वजह है कि मुकुल वासनिक अगले अंतरिम अध्यक्ष होंगे क्योंकि उनके नाम पर गांधी परिवार की भी सहमति है.
VIDEO : कांग्रेस अध्यक्ष चुनने की कवायद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं