विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2022

गोवा संकट: 5 विधायकों से संपर्क नहीं, सोनिया गांधी ने मुकुल वासनिक को भेजा गोवा

गोवा में कांग्रेस के कुछ विधायकों के सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलों के बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि यह लोकतंत्र नहीं है, बल्कि भाजपा का ‘‘धन तंत्र’’ है.

गोवा संकट: 5 विधायकों से संपर्क नहीं, सोनिया गांधी ने मुकुल वासनिक को भेजा गोवा
गोवा में कांग्रेस के कुछ विधायकों के भाजपा में शामिल होने की अटकलें हैं.
नई दिल्ली:

Goa Congress Crisis: गोवा में कांग्रेस के 11 में से पांच विधायकों से संपर्क नहीं हो पाने के मद्देनजर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक से राज्य में ‘‘ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर रखने'' के लिए रविवार को गोवा जाने को कहा. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने रविवार देर रात ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने सांसद मुकुल वासनिक को गोवा में ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर रखने के लिए वहां जाने को कहा है.''

इस बीच, गोवा में कांग्रेस के कुछ विधायकों के सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलों के बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि यह लोकतंत्र नहीं है, बल्कि भाजपा का ‘‘धन तंत्र'' है. उन्होंने आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर सोलापुर जिले के पंढरपुर में भगवान विट्ठल की पूजा करने के बाद पुणे में पत्रकारों से यह कहा.

कांग्रेस के 11 विधायकों में से कुछ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि इस बात की जांच करने की जरूरत है कि इनमें से कितने विधायक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग की जांच का सामना कर रहे हैं.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘यदि आप इसके बारे में जानते हैं, तो आपको पता चल जाएगा कि यह लोकतंत्र नहीं है, बल्कि यह भाजपा का धनतंत्र है.'' गोवा में विपक्षी दल कांग्रेस ने रविवार को बताया कि राज्य में उसके 11 में से पांच विधायकों से ‘‘संपर्क नहीं हो पा रहा है'' और उसने अपने दो विधायकों माइकल लोबो और पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर पार्टी के खिलाफ ‘‘साजिश'' रचने का आरोप लगाया.

कांग्रेस ने लोबो को गोवा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) के पद से हटा दिया है. वहीं कांग्रेस गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि "भाजपा 2/3 विभाजन की कोशिश कर रही है, हमारे कई लोगों को बड़ी मात्रा में धन की पेशकश की गई है. मैं पेशकश की गई राशि से हैरान हूं. लेकिन हमारे 6 विधायक दृढ़ रहे , मुझे उन पर गर्व है," 

VIDEO: मेट्रो कारशेड को हरी झंडी मिलते ही आरे में फिर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Goa Congress, President Sonia Gandhi, Mukul Wasnik
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com