- 'अगर रामविलास पासवान स्वस्थ होते तो यह स्थिति न होती'
- 'कौन क्या कहता है, इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता'
- बिजली, पानी, बाढ़ या कोरोना जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ ले विपक्ष
बिहार चुनाव (Bihar Assembley election 2020) को लेकर एनडीए (NDA) ने मंगलवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें सीटों के बंटवारे पर आधिकारिक रूप से मुहर लगने का भी ऐलान किया गया. चिराग पासवान (Chirag Paswan) के बिहार में एनडीए से नाता तोड़ने के बाद यह पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस थी. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि वह बीजेपी (BJ\P) के साथ मिलकर बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं और एनडीए में कोई भी गलतफहमी नहीं है. इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार बीजेपी के नेता और राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी (Sushil Modi) ने कहा कि चुनाव के नतीजे जो भी आएं और सीटें जितनी भी आएं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे. उनका कहना था कि अगर बीजेपी की सीटें ज्यादा भी रहीं तो भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे.
‘ संख्या किसको क्या आयी कोई if या but नहीं हैं मुख्य मंत्री @NitishKumar ही रहेंगे चुनाव के बाद ये कहना हैं @SushilModi का ।@ndtvindia @Suparna_Singh @Anurag_Dwary pic.twitter.com/6MVQzXsrvK
— manish (@manishndtv) October 6, 2020
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
नीतीश कुमार पर चिराग़ पासवान के ये 10 प्रहार, बताया क्यों JDU से ऐतराज
सुशील मोदी ने दावा किया कि गठबंधन को तीन चौथाई सीटें मिलेंगी और चुनाव बाद किसी अन्य से मदद की दरकार नहीं होगी. सुशील मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे का गठबंधन के बाहर किसी अन्य दल को इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा. इसके लिए चुनाव आयोग से भी संपर्क साधा जाएगा.
राम विलास स्वस्थ होते तो यह स्थिति न होती
लोजपा के अलग होने के मसले पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राम विलास पासवान केंद्र में मंत्री हैं और अस्वस्थ चल रहे हैं. जैसा कि संजय जायसवाल जी ने कहा है कि अगर वह स्वस्थ होते तो यह स्थिति न होती. लेकिन कोई भ्रम नहीं, बीच में कुछ वर्षों को छोड़ दें तो जेडीयू से हमारा संबंध 1996 से है. बिहार में जेडीयू, बीजेपी, हम और वीआईपी पार्टी का गठबंधन है. ऐसी आशंका है कि कई निर्दलीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फोटो का इस्तेमाल करेंगे, कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों का इस्तेमाल कर सकते हैं, लिहाजा आवश्यकता पड़ी तो हम चुनाव आयोग को लिखकर देंगे और वह इस मसले पर उचित कार्रवाई करेगा.
प्रेस कान्फ्रेंस में बीजेपी, जेडीयू और छोटे दलों के बीच सीटों के बंटवारे की औपचारिक घोषणा भी की गई. राज्य की 243 विधानसभा सीटों में बीजेपी के पाले में 121 सीटें गई हैं जिनमें से वह सात सीटें जीतन राम मांझी की पार्टी को देगी. वहीं जेडीयू 122 सीटों पर लड़ेगी और वह मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को अपने कोटे से सीटें देगी. एनडीए से राम विलास पासवान की पार्टी लोजपा अलग हो चुकी है.
बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व को स्वीकार करने वाला ही NDA में रहेगा : बीजेपी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश कुमार ने लोजपा नेता चिराग पासवान और अन्य नेताओं के बयान कहा कि कौन क्या कहता है, इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता. जेडीयू और बीजेपी सहमति के तहत ही आगे बढ़े हैं और गठबंधन मिलकर काम कर रहा है और आगे भी मिलकर काम करेगा. हम लोगों के मन में कोई भी गलतफहमी नहीं है.
नीतीश ने कहा कि हमने 24 हजार करोड़ रुपये के बजट को दो लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया. राजद के दस लाख नौकरियों के सवाल पर नीतीश ने कहा कि इसका भी हम आंकड़ा देने को तैयार हैं. सुशील मोदी ने भी विपक्ष को बिजली, पानी, बाढ़ या कोरोना जैसे मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरने की चुनौती दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं