विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2021

पश्चिम बंगाल ने तीन जनवरी से ब्रिटेन और जोखिम वाले देशों से सीधी उड़ानें कीं निलंबित

ओमिकॉन (Omicron) वैरिएंट के बढ़ोते मामलों के बीच पश्चिम बंगाल (West Bengal) सरकार ने गुरुवार को कहा कि वह ब्रिटेन और ‘ज्यादा जोखिम' वाले देशों से आने वाली सभी सीधी उड़ानों को तीन जनवरी से निलंबित कर रही है.

पश्चिम बंगाल ने तीन जनवरी से ब्रिटेन और जोखिम वाले देशों से सीधी उड़ानें कीं निलंबित
पश्चिम बंगाल में ओमीक्रोन वैरिएंट के संक्रमण के अब तक 11 मामले आए हैं. 
कोलकाता:

कोरोना वायरस (Coronavirus) के ओमिकॉन (Omicron) वैरिएंट के बढ़ोते मामलों के बीच पश्चिम बंगाल (West Bengal) सरकार ने गुरुवार को कहा कि वह ब्रिटेन और ‘ज्यादा जोखिम' वाले देशों से आने वाली सभी सीधी उड़ानों को तीन जनवरी से निलंबित कर रही है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. ओमिकॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या में बढोतरी के कारण राज्य के गृह सचिव बी पी गोपालिका ने नागर विमानन मंत्रालय को पत्र लिखकर राज्य के फैसले के बारे में सूचित किया.  पश्चिम बंगाल में ओमीक्रोन वैरिएंट के संक्रमण के अब तक 11 मामले आए हैं.

क्‍या भारत में कोरोना की तीसरी लहर आ गई है? WHO की चीफ साइंटिस्‍ट ने NDTV को दिया यह जवाब..

पत्र में कहा गया है, ‘‘विश्व स्तर पर और देश में भी ओमिक्रॉन के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अस्थायी रूप से और अगले आदेश तक तीन जनवरी 2022 से ब्रिटेन से कोलकाता के लिए सभी सीधी उड़ानों को निलंबित करने का निर्णय लिया है. 

अब भारत में ओमिक्रॉन के 961 मामले, सबसे ज़्यादा (263) केस दिल्ली में

''गृह सचिव गोपालिका ने नागर विमानन मंत्रालय के सचिव राजीव बंसल को लिखे पत्र में कहा है, ‘‘केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्णित जोखिम वाले देशों से उड़ानों को राज्य में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी और जारी किए गए किसी भी अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) को वापस ले लिया गया है.''

14 शहरों में Covid-19 के मामले 'अचानक बढ़ने' पर केंद्र ने राज्यों को चेताया

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Omicron, Flights Supends, Britain, At- Risk Countries
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com