विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2018

पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव का मामला : सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी और सीपीएम को हाईकोर्ट भेजा

इसी के साथ देश की सबसे बड़ी अदालत ने हाईकोर्ट को गुरुवार को यानी कल सुनवाई करने के निर्देश दिए.

पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव का मामला : सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी और सीपीएम को हाईकोर्ट भेजा
सुप्रीम कोर्ट.
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव के मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हुई. सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी और सीपीएम को हाईकोर्ट भेजा है. कोर्ट ने बीजेपी और सीपीएम की याचिका को कलकत्ता हाईकोर्ट भेज दिया है. इसी के साथ देश की सबसे बड़ी अदालत ने हाईकोर्ट को गुरुवार को यानी कल सुनवाई करने के निर्देश दिए.

बता दें कि पश्चिम बंगाल बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर राज्य चुनाव आयोग के फैसले को चुनोती दी है. राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए आवेदन की अंतिम तारीख को पहले एक दिन के लिए बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दिया था, लेकिन सुबह ही उसे वापस ले लिया.

बीजेपी का आरोप है कि ये सुप्रीम कोर्ट के 9 अप्रैल को दिए गए आदेश के खिलाफ है.

उल्लेखनीय है कि 1,3, 5 मई को राज्य में पंचायत चुनाव होने हैं. 9 अप्रैल नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख है.
लेखक के बारे में
img
आशीष भार्गव
Senior Editor – Legal News
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal, Panchayat Elections, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com