विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2016

आकाशवाणी की बलूची सेवा के लिए आज वेबसाइट, एप की होगी शुरुआत

Also Read in
आकाशवाणी की बलूची सेवा के लिए आज वेबसाइट, एप की होगी शुरुआत
नई दिल्ली: लोक प्रसारक प्रसार भारती शुक्रवार को आकाशवाणी की बलूची सेवा के लिए एक वेबसाइट और मोबाइल एप की शुरुआत करेगी जिसके माध्यम से दुनियाभर में इस भाषा को बोलने वालों तक पहुंच बनाई जा सकेगी. अधिकारियों के अनुसार प्रसार भारती के अध्यक्ष ए सूर्यप्रकाश बलूची वेबसाइट और मोबाइल एप की शुरुआत करेंगे.

एक अधिकारी ने कहा कि आकाशवाणी (एआईआर) का विदेशी सेवा विभाग विभिन्न भाषा सेवाओं के लिए अपने मौजूदा शॉर्टवेव ट्रांसमिशन के लिहाज से अतिरिक्त प्लेटफॉर्म तलाशने के प्रयासों के तहत बलूची भाषा सेवा के लिए एक मल्टीमीडिया वेबसाइट और मोबाइल एप शुरू कर रहा है. मई, 1974 से बलूची भाषा में प्रसारण हो रहा है.

आकाशवाणी की वेब सेवा को इस भाषा में शुरू करने का कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण की पृष्ठभूमि में उठाया गया है जिसमें उन्होंने बलूचिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लोगों पर पाकिस्तान के अत्याचार के मुद्दे को उठाया था.

आकाशवाणी के इन प्रयासों से पहले डीडी न्यूज ने बलूच रिपब्लिकन पार्टी के नेता बी बुगती का साक्षात्कार लेने के लिए अपनी एक टीम जेनेवा भेजी थी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
प्रसार भारती, एआईआर, एआईआर की बलूची सेवा, आकाशवाणी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com