विज्ञापन
This Article is From May 06, 2018

दिल्ली-NCR सहित देश के 13 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की आशंका, हरियाणा में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

देश के कम से कम 13 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में सोमवार को आंधी-तूफान, भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की आशंका है.

दिल्ली-NCR सहित देश के 13 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की आशंका, हरियाणा में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल
प्रतीकात्मक फोटो.
  • अगले दो दिन भारी बारिश और तूफान का अनुमान
  • गृह मंत्रालय ने जारी किया पूर्वानुमान
  • 7-8 और मई को हरियाणा के सभी स्कूल बंद रहेंगे
नई दिल्ली : देश के कम से कम 13 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में सोमवार को आंधी-तूफान, भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की आशंका है. यह जानकारी गृह मंत्रालय ने दी है. मंत्रालय ने बताया है कि जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर कल आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है. वहीं, उत्तराखंड और पंजाब के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश आ सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम पर जारी अलर्ट के बाद हरियाणा के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 7 और 8 मई को बंद रखने की घोषणा की गई है.

यह भी पढ़ें : तबाही की आंधी से राजस्‍थान और यूपी में 100 से ज्‍यादा लोगों की मौत, 10 बातें

भारतीय मौसम विभाग के एक परामर्श का उल्लेख करते हुए गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. अधिकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी बारिश होने और तेज हवाएं चलने की आशंका है.

VIDEO : आंधी तूफान ने किया सब तहसनहस​


अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चल सकती है और गरज के साथ बारिश हो सकती है. पिछले सप्ताह धूल भरी आंधी, तेज बारिश और बिजली गिरने के कारण पांच राज्यों में 124 लोगों की मौत हो गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हो गये थे.

(इनपुट : भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meteorological Department, Weather Forecast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com