- उद्धव ठाकरे का केंद्र पर निशाना
- हमें फैसला करना चाहिए कि हमें केंद्र सरकार से डरना है या लड़ना है : ठाकरे
- केंद्र सरकार हमारी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही : ठाकरे
जीएसटी समेत अन्य मुद्दों पर गैर-बीजेपी (Non-BJP) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने केंद्र पर जमकर निशाना साधा. उद्धव ठाकरे ने बैठक में कहा कि हमें फैसला करना चाहिए कि हमें केंद्र सरकार से डरना है या लड़ना है. ठाकरे ने कहा कि गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को जोरदार तरीके से अपनी आवाज उठानी चाहिए क्योंकि केंद्र सरकार हमारी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है.
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को राज्यों के जीएसटी मुआवजे सहित NEET और JEE परीक्षाओं को लेकर कांग्रेस शासित राज्यों सहित तीन अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग आयोजित की थी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मुख्यमंत्रियों की इस वर्चुअल बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने NEET-JEE परीक्षाओं को लेकर कहा, 'सुप्रीम कोर्ट चलते हैं. इस मुद्दे पर बात करते हैं. यह छात्रों के लिए मानसिक प्रताड़ना है. मैंने किसी लोकतांत्रिक देश में इतनी उद्दंडता नहीं देखी है. स्थिति बहुत गंभीर है. हमें बच्चों के लिए आवाज उठानी ही होगी.' इससे पहले, ममता बनर्जी ने कोरोना महामारी के मद्देनजर केंद्र से परीक्षाओं को टालने का आग्रह किया था.
सोनिया गांधी ने बुधवार को GST मुआवजे और परीक्षाएं स्थगित कराने समेत कई मुद्दों पर गैर बीजेपी शासित राज्यों के साथ बैठक की. इस बैठक में ममता बनर्जी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हिस्सा लिया.
(भाषा के इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं