देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस (75th Independence Day) पर जल, थल और नभ में सेनाओं का पराक्रम दिखा और पूरे जोशोखरोश के साथ आजादी का जश्न मनाया गया. सिक्किम की डोंकियाला पास की ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया गया. लद्दाख में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. राजस्थान में भी पाकिस्तान से लगी सीमा के निकट जवानों ने खूब जोश के साथ आजादी की वर्षगांठ पर अपनी खुशियों का इजहार किया. देश के कई अन्य सीमावर्ती इलाकों में इसी तरह सैनिकों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में जश्न मनाया और कार्यक्रम आयोजित किए.
#WATCH | Rajasthan: Sky diving organised at Chandan Range, Jaisalmer today on the occasion of #IndependenceDay. 75 jawans participated in the sky diving to mark 75th Independence Day. pic.twitter.com/4vmUmll5s7
— ANI (@ANI) August 15, 2021
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
देश के सुदूरवर्ती समुद्री क्षेत्र में तैनात युद्धपोत आईएनएस रणविजय और आईएनएस कोरा (INS Ranvijay, INS Kora) पर तैनात नौसेना के जवानों ने स्वतंत्रता दिवस मनाया. साथ ही देशवासियों को भरोसा दिलाया कि देश की समुद्री सीमाएं उनके हाथों में सुरक्षित हैं.
वहीं ईस्टर्न सेक्टर में सबसे ऊंची चोटी के डोंकियाला दर्रे (Donkyala pass) पर जवानों ने कड़ाके की सर्दी के बीच तिरंगा फहराया. यह दर्रा 18300 फीट की ऊंचाई पर है, जो पूर्वी क्षेत्र का सबसे ऊंचा क्षेत्र है. रक्षा मंत्रालय के मुख्य प्रवक्ता भारत भूषण बाबू ने कहा कि 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस सबसे ऊंचे दर्रे पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर जश्न मनाया गया.
वहीं राजस्थान में पाकिस्तान से लगी सीमा के निकट जैसलमेर (Sky diving Chandan Range Jaisalmer) में आसमान में करतब दिखाकर आजादी का समारोह मनाया. जैसलमेर में जवानों ने तिरंगे रंग में रगे पैराशूट के जरिये आसमान से स्काईडाइविंग कर इंडिपेंडेंस डे मनाया. 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर 75 जवानों ने इस कलाबाजी के कार्यक्रम में हिस्सा लिया.
स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने ओलिंपिक खिलाड़ियों का किया सम्मान, बजवाई तालियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं