विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2021

करण जौहर के घर पर आयोजित दावत में क्या महाराष्ट्र का कोई मंत्री भी शामिल था? : BMC से बीजेपी नेता का सवाल

बीजेपी नेता ने कहा, “उन्होंने जिन नामों के बारे में नहीं बताया, वे तब सामने आए जब करीना कपूर ने संपर्कों का पता लगाने के लिए बीएमसी अधिकारियों से संपर्क किया. यह उस दावत में शामिल होने वाले लोगों की सही संख्या के बारे में संदेह पैदा करता है.”

करण जौहर के घर पर आयोजित दावत में क्या महाराष्ट्र का कोई मंत्री भी शामिल था? : BMC से बीजेपी नेता का सवाल
बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक करण जौहर
मुंबई:

बीजेपी नेता आशीष शेलार ने गुरुवार को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) से पूछा कि बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक करण जौहर के घर पर आयोजित दावत में क्या महाराष्ट्र का कोई एक मंत्री भी मौजूद था? इस दावत में शामिल होने के बाद अभिनेत्री करीना कपूर और कुछ अन्य कलाकार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए शेलार ने कहा, “मैं जानना चाहता हूं कि क्या यहां करण जौहर के आवास पर आयोजित ‘डिनर पार्टी' (रात्रि भोज) में महाराष्ट्र का कोई मंत्री मौजूद था. सीमा खान और करीना कपूर जैसी हस्तियों ने उपस्थित लोगों के बारे में जो विवरण बताए हैं उनमें विसंगति है. क्या यह कुछ नाम छिपाने की कोशिश है?'

उन्होंने कहा, “बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों की ओर से मेरे साथ साझा की गई जानकारी के अनुसार, सीमा खान ने उन सभी लोगों के नामों का खुलासा नहीं किया जो जौहर के घर पर आयोजित ‘डिनर पार्टी' मौजूद थे. मुझे लगता है कि इसे आठ दिसंबर को आयोजित किया गया था.” बीजेपी नेता ने कहा, “उन्होंने जिन नामों के बारे में नहीं बताया, वे तब सामने आए जब करीना कपूर ने संपर्कों का पता लगाने के लिए बीएमसी अधिकारियों से संपर्क किया. यह उस दावत में शामिल होने वाले लोगों की सही संख्या के बारे में संदेह पैदा करता है.”

उन्होंने कहा कि मीडिया में बीएमसी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि दावत में सिर्फ आठ लोगों ने शिरकत की थी. पूर्व मंत्री ने कहा, “मैंने बीएमसी को एक पत्र लिखकर पूछा कि क्या उन्होंने रीजेंसी बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज को हासिल कर लिया है जहां जौहर रहते हैं. अगर ऐसा नहीं किया गया है तो इसमें देरी क्यों की जा रही है क्योंकि इससे वहां मौजूद मेहमानों की संख्या का पता चल जाएगा. मुझे बीएमसी अधिकारियों ने बताया है कि अब तक ऐसी कोई फुटेज हासिल नहीं की गई है.” अभिनेत्री करीना कपूर, अमृता अरोड़ा और सीमा खान इस सप्ताह के शुरू में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई. वे जौहर के घर आयोजित दावत में गईं थीं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karan Johar News, Karan Johar Party, Kareena Kapoor Corona Positive, Amrita Arora Corona Positive, BJP Leader Ashish Shelar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com