उत्तराखंड के टिहरी जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 58 से लगे गूलर क्षेत्र में रविवार को एक निर्माणाधीन पुल का लेंटर डालते समय उसके ढहने से वहां कार्य कर रहे एक मजदूर की मौत हो गयी जबकि 13 अन्य घायल हो गए. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घटना को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. उन्होंने पुल के क्षतिग्रस्त होने और दुर्घटना के कारणों की जांच के मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं.
लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग के श्रीनगर खंड के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार बिजल्वाण ने बताया कि घटना ऋषिकेश से 25 किलोमीटर दूर हुई जहां लेंटर डालते समय निर्माणाधीन फोरलेन पुल अचानक ढह गया. उन्होंने बताया कि 45 मीटर इस पुल के एक हिस्से का काम पूरा हो चुका था जबकि दूसरे हिस्से पर लेंटर डाला जा रहा था. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया शटरिंग में गड़बड़ी के कारण यह हादसा हुआ है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.
-
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
राज्य आपदा मोचन बल और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर हादसे में घायल हुए मजदूरों को निकाला और ऋषिकेश के राजकीय अस्पताल तथा एम्स में भर्ती कराया. टिहरी के जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि घायलों में से एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है.
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले 24 वर्षीय रियाज के रूप में हुई है. घायल हुए मजदूरों में से ज्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं