विज्ञापन

किसी पर 45 तो किसी पर 40 हजार, मारुति की गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट, उठा लो फायदा, नहीं तो हाथ मलते रह जाएंगे

Maruti Suzuki Discounts February 2026: फरवरी 2026 में मारुति सुजुकी अपनी एरिना कारों जैसे स्विफ्ट, वैगनआर और ब्रेजा पर 45 हजार रुपये तक की भारी छूट दे रही है. इस आर्टिकल में जानें किस मॉडल पर कितनी बचत होगी.

किसी पर 45 तो किसी पर 40 हजार, मारुति की गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट, उठा लो फायदा, नहीं तो हाथ मलते रह जाएंगे

Maruti Suzuki Discounts February 2026: अगर आप घर नई चमचमाती कार लाने का सपना देख रहे हैं, तो मारुति सुजुकी आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है. फरवरी 2026 में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी अपने पॉपुलर एरिना लाइनअप पर जबरदस्त डिस्काउंट और डील्स दे रही है. चाहे बात माइलेज में सबसे आगे वैगनआर की हो या सड़कों पर धाक जमाने वाली ब्रेजा की, इस बार हर मॉडल पर आपकी जेब को राहत मिलने वाली है. इस खबर में जानिए किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है.

maruti suzuki february 2026 big discounts

maruti suzuki february 2026 big discounts

स्विफ्ट पर सबसे बड़ी डील

मारुति की सबसे पॉपुलर हैचबैक स्विफ्ट पर इस महीने सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है. कंपनी स्विफ्ट के अलग-अलग वेरिएंट्स पर 45 हजार रुपये तक की टोटल छूट दे रही है. इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर्स शामिल हैं. स्टाइलिश लुक और दमदार परफॉर्मेंस के दीवानों के लिए यह डील किसी लॉटरी से कम नहीं है.

maruti suzuki february 2026 big discounts

maruti suzuki february 2026 big discounts

बजट कारों पर बड़ा डिस्काउंट

मिडिल क्लास की पहली पसंद कही जाने वाली वैगन आर पर भी शानदार ऑफर्स हैं. ग्राहक इस कार पर 37,500 रुपये से लेकर 40 हजार रुपये तक की सेविंग कर सकते हैं. वहीं, एंट्री-लेवल सेगमेंट में ऑल्टो K10, एस प्रेसो और सेलेरियो पर भी करीब 37 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. कॉलेज स्टूडेंट्स और छोटी फैमिली के लिए इन कारों को कंपनी लेकर आई थी. 

Maruti Suzuki Discounts February 2026

Maruti Suzuki Discounts February 2026

ब्रेजा और विक्टोरियस पर भी सेविंग

कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में दबदबा रखने वाली ब्रेजा पर कंपनी 30 हजार रुपये और नई विक्टोरियस पर 40 हजार रुपये तक की बड़ी बचत का मौका मिल रहा है. हालांकि, सेडान सेगमेंट में अभी कंपनी की तरफ से कोई बड़ी डील नहीं दिख रही है.

क्यों मिल रही है इतनी छूट?

एक्सपर्ट का मानना है कि कंपनी फाइनेंशियल ईयर से पहले अपनी इन्वेंट्री को क्लियर करने और सेल के आंकड़ों को बढ़ाने के लिए यह ऑफर्स दे रही है. इन ऑफर्स में पुराने कार को बदलने पर मिलने वाला एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज इंसेंटिव भी शामिल हैं, जो आपकी पुरानी गाड़ी की अच्छी कीमत दिलाने में मदद करेंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com