When and Where To Watch Free IND vs PAK Match Live Streaming: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से महामुकाबला खेला जाना है. टी20 वर्ल्ड कप में आज क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी भिड़ंत देखने को मिलेगी जब टूर्नामेंट के 27वें ग्रुप मैच में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का इंतजार दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों को लंबे समय से था. दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच यह मुकाबला सिर्फ पॉइंट्स टेबल के लिए नहीं बल्कि ही नहीं, बल्कि सम्मान और प्रतिष्ठा के लिहाज से भी बेहद अहम माना जा रहा है.
इस बार एक खास पहल ICC ने इस मुकाबले को लेकर किया है जिसमे वो अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव मैच मुफ्त में दिखाने जा रहा है. यह पहली बार है जब इतने बड़े मुकाबले की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग YouTube पर उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे दुनियाभर के दर्शक बिना किसी सब्सक्रिप्शन के मैच का आनंद ले सकेंगे.
अब तक दोनों टीमों ने इस टूर्नामेंट में जीत का सिलसिला बरकरार रखा है. ऐसे में आज किसी एक टीम को पहली हार झेलनी पड़ेगी. अंक तालिका में टीम इंडिया फिलहाल शीर्ष स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान की कोशिश जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत करने की होगी. मुकाबले के रोमांचक और कांटे की टक्कर होने की पूरी उम्मीद है.
मैच कब और कहां खेला जाएगा?
यह मुकाबला 15 फरवरी को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा.
मैच का समय
मैच शाम 7:00 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे किया जाएगा.
टीवी पर कहां देख सकेंगे मुकाबला?
मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
कहां देख सकेंगे मैच का लाइव स्ट्रीमिंग?
दर्शक इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप के जरिए अपने मोबाइल, टैबलेट पर देख सकते हैं.
YouTube पर भी फ्री लाइव
ICC अपने आधिकारिक YouTube चैनल पर मुफ्त में भारत-पाकिस्तान मैच का लाइव दिखायेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं