विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2022

Uttarakhand Polls: बीजेपी की एक और लिस्ट जारी, कांग्रेस से आए किशोर उपाध्याय को टिहरी से टिकट

कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय (Kishore Upadhyay) को टिहरी से टिकट दिया गया है.

टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे किशोर उपाध्याय
नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है. कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय (Kishore Upadhyay) को टिहरी से टिकट दिया गया है. इस लिस्ट में एक और नाम शामिल है. पार्टी ने डोईवाला विधानसभा सीट से बृजभूषण गैरोला को उम्मीदवार घोषित किया है.

कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में किशोर उपाध्याय को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था. जिसके बाद उपाध्याय गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गए थे. 

बता दें कि पहले से कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी उपाध्याय को टिहरी से चुनाव मैदान में उतार सकती है, जहां से वह 2002 और 2007 का विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं.

किशोर उपाध्याय ने कल भगवा दल में शामिल होने के बाद कहा, "मैं उत्तराखंड को आगे ले जाने की भावना के साथ भाजपा में शामिल हुआ हूं. आपको कांग्रेस से पूछना चाहिए कि ऐसी स्थिति (पार्टी छोड़ने की स्थिति) क्यों खड़ी हुई." उन्होंने यह भी कहा, "किशोर अब कुछ नया करेंगे. अब बोलने का समय आ गया है."

 कांग्रेस ने उपाध्याय को लिखे पत्र में कहा था, "चूंकि आप कई चेतावनियों के बावजूद पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं, इसलिए आपको तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है."


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kishore Upadhyay, Tehri Assembly Constituency, BJP, Congress, Uttarakhand Assembly Election 2022, Assembly Elections 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com