विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2018

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में अमेरिकी पर्यटक की हत्या, सात गिरफ्तार

अभी तक की जांच में पता चला है कि चाऊ की हत्या अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में संरक्षित जनजाति के लोगों द्वारा की गई है. 

Also Read in
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में अमेरिकी पर्यटक की हत्या, सात गिरफ्तार
अंडमान में अमेरिकी पर्यटक की हत्या
  • पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार
  • 20 नवंबर को हुई थी हत्या
  • पुलिस ने मामले की शुरू की जांच
नई दिल्ली: अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के नॉर्थ सेन्टिनेल आईलैंड में एक अमेरिकी पर्यटक की हत्या करने का मामला सामने आ रहा है. घटना की सूचना मिलन के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक पर्यटक की पहचान जॉन एलेन चाऊ के रूप में की गई है.  पुलिस के एक वरिष्पठ अधिकारी के अनुसार मामला 20 नवंबर का है. इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनसे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है. अभी तक की जांच में पता चला है कि चाऊ की हत्या अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में संरक्षित जनजाति के लोगों द्वारा की गई है. 
पुलिस के अधिकारी के अनुसार इन सातों आरोपियों ने चाऊ को पहले नॉर्थ सेन्टिनेल आईलैंड लेकर गए और बाद में उसकी हत्या की. ध्यान हो कि नार्थ सेन्टिनेल आईलैंड पर मूल सेन्टिनेली लोग रहते हैं. वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक, सेन्टिनेली लोगों की अनुमानित आबादी 40 थी, और ये लोग बाहरी दुनिया से संपर्क का विरोध करने के लिए जाने जाते हैं. मछुआरों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अमेरिकी पर्यटक को आखिरी बार तब देखा था, जब उस पर दक्षिणी अंडमान की तरफ मौजूद द्वीप पर उतरने के बाद तीरों और कमानों से हमला किया गया. मछुआरों ने पुलिस को बताया, जनजातीय लोग इस 27-वर्षीय पर्यटक को घसीटकर समुद्रतट तक लेकर आए, आधा शरीर रेत में गड़ा हुआ था, और उसके बाद वह नज़र से ओझल हो गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Tourist Murdered, US Tourist Killed, Andaman And Nicobar Islands, John Allen Chau
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com