भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का सोमवार को निधन हो गया था. मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने टवीट किया, 'भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ. मैं उनके परिवार और भारत के लोगों के प्रति अपनी संवेदना भेजता हूं क्योंकि वे एक महान नेता को खोने के शोक में मनाते है.'
I was saddened to learn of the passing of India's former President, Pranab Mukherjee. I send my condolences to his family and the people of India as they grieve the loss of a great leader.
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) September 1, 2020
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने मंगलवार को कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के "दूरदर्शी नेतृत्व" से भारत को वैश्विक शक्ति के रूप में उभरने में मदद मिली तथा मजबूत अमेरिका-भारत साझेदारी का मार्ग प्रशस्त हुआ. इसके साथ उन्होंने मुखर्जी के निधन पर गहरा शोक जताया. उन्होंने कहा कि पूर्व भारतीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन से अमेरिका को गहरा दुख हुआ है. आधी सदी से अधिक लंबे बेहतरीन सफर में मुखर्जी ने एक सांसद, कैबिनेट मंत्री और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के राष्ट्रपति के रूप में भारत के लोगों की ओर से अथक प्रयास किया.
पोम्पिओ ने एक बयान में कहा, "उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने वैश्विक शक्ति के रूप में भारत के उदय में मदद की और मजबूत अमेरिका-भारत साझेदारी का मार्ग प्रशस्त किया." उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति मुखर्जी की कई उपलब्धियों के कारण भारत अधिक समृद्ध और सुरक्षित बना. विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री के रूप में, उन्होंने ऐतिहासिक भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु करार और अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी की नींव में में अहम भूमिका निभायी...'' उन्होंने कहा कि कुछ ही भारतीय राजनेताओं ने 21वीं सदी में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारत को तैयार करने में अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी लोगों की ओर से, हम शोक की इस घड़ी में भारत के लोगों और मुखर्जी के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं