समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज पीलीभीत, लखीमपुर खीरी सहित अन्य स्थानों पर जनसभाओं में उमड़े जनसैलाब को सम्बोधित करते हुए कहा कि बीजेपी का झूठ दिल्ली से शुरू होता है और जमीन तक झूठ बोला जाता है. सत्तारूढ़ बीजेपी नेताओं को किसानों के दुःख और संकट की समझ नहीं है. उत्तर प्रदेश की जनता बीजेपी को माफ नहीं करेगी. किसान-नौजवान, व्यापारी बीजेपी का सफाया कर देंगे. अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के छोटे नेता छोटा झूठ बोलते हैं, बड़े नेता बड़ा झूठ बोलते हैं, और सबसे बड़े नेता सफेद झूठ बोलते हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने तीन काले कानून लाकर किसानों की फसल और जमीन को हड़पने की साजिश रची थी. लेकिन हमारे किसानों ने आंदोलन के बल पर बीजेपी सरकार को तीनों काले कानून वापस लेने पर मजबूर कर दिया.
'हमने बनवाया' : तेजस्वी सूर्या के यूपी के एक्सप्रेसवे की तारीफ वाले ट्वीट पर अखिलेश यादव का जवाब
अखिलेश यादव ने कहा कि काका अर्थात काले कानून गए हैं, अब बाबा भी जाएंगे. कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को बीजेपी सरकार ने बहुत परेशान किया. बीजेपी ने किसानों के खिलाफ मुकदमे लगवाए और प्रताड़ित किया. लखीमपुर खीरी में किसानों पर जीप चढ़ाकर उनकी हत्या की. जानवरों के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो रही है, जानें भी जा रही है. यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार जनता की मदद करने के बजाय गर्मी निकालने की बात करती है. वह गर्मी निकालने की बात करते हैं समाजवादी सरकार बनने पर हम नौजवानों के लिए सरकारी विभागों में नौकरियां निकालेंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
युवाओं का भविष्य बनाएंगे. माताओं बहनों को समाजवादी पेंशन 3 गुना बढ़ा कर देंगे. अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री ने नौकरी नहीं लगवाई, पूरे प्रदेश भर में पोस्टर लगाए. घूम घूम कर नौकरियां देने का झूठा प्रचार किया. इसी तरह से स्मार्टफोन और टैबलेट देने का झूठा प्रचार कर रहे हैं. बीजेपी सरकार से लोकतंत्र और संविधान को खतरा है. बीजेपी सारी सरकारी संस्थाओं को बेच रही है. सब संस्थाएं बिक जाएंगी तो नौजवानों को नौकरी और आरक्षण कहां से मिलेगा.
यादव ने कहा बीजेपी (BJP) सरकार ने लखनऊ में बड़े-बड़े इन्वेस्टर मीट कराएं. लेकिन कोई उद्योग और कंपनियां नहीं लगी. बीजेपी झूठा प्रचार करती है. जनता इस झूठ को समझ गई है. यह चुनाव उत्तर प्रदेश के भविष्य और भाग्य को बचाने का चुनाव है. बीजेपी ने कोरोनाकाल में गरीबों को अनाथ छोड़ दिया. मरीजों के लिए दवाई और ऑक्सीजन का इंतजाम नहीं किया. उन्होंने कहा कि सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार दुगना हो गया. बीजेपी सरकार के संरक्षण में आम जनता का बैंकों में रखा पैसा लेकर उद्योगपति विदेश भाग रहे हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब और मिली-जुली संस्कृति को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी की मदद करके सरकार बनाइए.
'बुंदेलखंड के लोगों के साथ हुआ है धोखा...' : अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना
समाजवादी चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि लखीमपुर के लोगों ने बहुत संघर्ष किया है. अब यहां साइकिल की जगह कुछ और नहीं चलने वाला है. उन्होंने कहा कहने को बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन आप देख लेना इनके बूथों पर मक्खी मारने वाला भी मिलने वाला नही है. बीजेपी नेताओं के भाषण सुनिये इनमें एक दूसरे से कंपटीशन है कि झूठ ज्यादा कौन बोल सकता है. भारतीय जनता पार्टी के लिए मौसम इस बार बहुत खराब है क्योंकि उनके झूठ का हवाई जहाज नहीं उतर पाया है. अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों के गन्ने का भुगतान 15 दिन के अंदर करने का काम करेंगे. 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त दी जाएगी. समाजवादी सरकार में आईटी क्षेत्र में 22 लाख को रोजगार मिलेगा. समाजवादी पेंशन योजना में 18 हजार रूपये प्रतिवर्ष मिलेगा. प्रत्येक फसल के लिए एमएसपी दी जाएगी. नौजवानों को लैपटॉप बांटेंगे. राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कर दी जाएगी.
अखिलेश यादव ने कहा कि ये लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है. इस सरकार को किसी की भी परवाह नहीं है. जलियांवाला बाग की कहानी आजाद भारत में लखीमपुर में दोहराई गई जहां किसानों को जीप से कुचल कर मार दिया गया. जनता इस सबको भूलेगी नहीं. वह बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना चुकी है. बीजेपी को इस चुनाव में ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ेगा.
अमेठी के लोगों से चुनाव पर चर्चा, क्या सोचते हैं यहां के मतदाता?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं