
Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
बिजनौर जिले में एक युवक ने अपने भाई की मंगेतर की छोटी बहन के साथ रेप की कोशिश की और असफल रहने पर उसे मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। अस्पताल में लड़की की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बिजनौर थाना क्षेत्र में इस लड़की का रिश्ता थाना स्योहारा के एक लड़के के साथ तय हुआ था। किसी बात को लेकर यह रिश्ता टूट गया था।
लड़के का भाई लगातार फिर से रिश्ता करने का दबाब डाल रहा था। शुक्रवार की शाम वह अपने दो साथियों को लेकर उक्त लड़की के घर पहुंच गया। वहां उसने अपने भाई की मंगेतर की 16-वर्षीय बहन से दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की ने जब शोर मचा दिया, तो वह उसे आग लगाकर साथियों सहित फरार हो गया। जिला अस्पताल में भर्ती लड़की की रात में मौत हो गई।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
उत्तर प्रदेश रेप, बिजनौर रेप, रेप पीड़ित को जलाया, रेप के बाद हत्या, Bijnaur Rape, Rape Victim Burnt Alive, UP Rape Cases