UP 12th Board Exam Cancelled: यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं. सीबीएसई और आईसीएसई की परीक्षाएं रद्द होने के बाद अब यूपी बोर्ड ने भी अपनी परीक्षााएं रद्द कर दी हैं, जिसके बाद लाखों छात्रों ने राहत की सांस ली है. बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस सिलसिले में की गई बैठक में यह फैसला लिया गया है. बैठक में प्रदेश के माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा मंत्री उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी शामिल थे.
ऐसे तैयार किया जाएगा 12वीं का रिजल्ट
जानकारी के मुताबिक, कक्षा 12वीं का रिजल्ट छात्रों द्वारा कक्षा 10वीं और कक्षा 11वीं में हासिल किए गए नंबरों के आधार पर तय किया जाएगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं पहले ही रद्द कर चुका है और अब लंबे इंतजार के बाद 12वीं की परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10वीं बोर्ड के रिजल्ट के लिए कक्षा 9वीं और प्री बोर्ड परीक्षाओं के अंकों को देखा जाएगा और उनके औसत नंबरों को कैल्कुलेट किया जाएगा.
बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने के फैसले का स्वागत किया था. उन्होंने ट्वीट कर कहा था, "आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने कोविड संक्रमण के दृष्टिगत सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया है. यह निर्णय देश भर के छात्रों की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम है. सभी छात्रों व अभिभावकों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं