विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2015

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 9 साल का बच्चा गिरफ्तार, बाल सुधार गृह भेजा गया

Also Read in
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 9 साल का बच्चा गिरफ्तार, बाल सुधार गृह भेजा गया
सांकेतिक तस्वीर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के नेउरिया इलाके की पुलिस ने शनिवार को छह साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में नौ साल के बच्चे को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया। आरोपी चौथी कक्षा का छात्र है और पीड़िता दूसरी कक्षा में पढ़ती है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दो दिन पहले छह साल की बच्ची चीनी लेने दुकान पर गई थी, घर और दुकान के बीच पड़ने वाले गन्ने के खेत में पहले से बैठे नौ साल का एक लड़का उसे खींचकर खेत में ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर बच्चे की गिरफ्तारी के बाद उसे किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मेडिकल जांच में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी चौथी कक्षा और पीड़िता दूसरी कक्षा में एक ही स्कूल में पढ़ते हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
उत्तर प्रदेश, पीलीभीत, नेउरिया, पुलिस, दुष्कर्म, बाल सुधार गृह, रेप, बलात्कार, UP Boy, Rape, Pilibhit, Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com