- मायावती ने कसा केंद्र सरकार पर तंज
- आम बजट 2021 के बहाने कसा तंज
- बोलीं- खोखले दावों से थक चुकी जनता
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने 2021-22 का आम बजट (Union Budget 2021) आज (सोमवार) संसद में पेश किया. करीब पौने दो घंटे चले भाषण में वित्त मंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, कृषि समेत कई क्षेत्रों के लिए अहम घोषणाएं कीं. बजट को लेकर सकारात्मक और नकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैं. बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती (Mayawati) ने कुछ देर पहले ट्वीट किया, 'संसद में आज पेश केन्द्र सरकार का बजट पहले मन्दी व वर्तमान में कोरोना प्रकोप से पीड़ित देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को संभालने तथा यहां की अति-गरीबी, बेरोजगारी व महंगाई आदि की राष्ट्रीय समस्या को क्या दूर कर पाएगा? इन्हीं आधार पर सरकार के कार्यकलापों व इस बजट को भी आंका जाएगा.'
मायावती ने आगे लिखा, 'देश की करोड़ों गरीब, किसान व मेहनतकश जनता केन्द्र व राज्य सरकारों के अनेकों प्रकार के लुभावने वायदे, खोखले दावे व आश्वासनों आदि से काफी थक चुकी है तथा उनका जीवन लगातार त्रस्त है. सरकार अपने वायदों को जमीनी हकीकत में लागू करे तो यह बेहतर होगा.'
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
2. देश की करोड़ों गरीब, किसान व मेहनतकश जनता केन्द्र व राज्य सरकारों के अनेकों प्रकार के लुभावने वायदे, खोकले दावे व आश्वासनों आदि से काफी थक चुकी है तथा उनका जीवन लगातार त्रस्त है। सरकार अपने वायदों को जमीनी हकीकत में लागू करे तो यह बेहतर होगा। 2/2
— Mayawati (@Mayawati) February 1, 2021
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'यह बजट चंद बड़ी कंपनियों को फायदा पहुंचाने वाला बजट है. ये बजट महंगाई के साथ आम जन-मानस की समस्याएं बढ़ाने का काम करेगा.'
Budget 2021: LIC का आएगा IPO, दो बैंकों और एक बीमा कंपनी में होगा विनिवेश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बजट की तारीफ करते हुए ट्वीट किया, 'कोरोना महामारी में इस वर्ष का बजट बनाना निश्चित रूप से एक जटिल काम था, परन्तु नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में निर्मला सीतारमण जी ने एक सर्वस्पर्शी बजट पेश किया है. यह आत्मनिर्भर भारत, 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था, किसानों की आय दो गुना करने के संकल्प का मार्ग प्रशस्त करेगा.'
VIDEO: 75 साल से ऊपर के लोगों को नहीं भरना होगा टैक्स: निर्मला सीतारमण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं