विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2017

छत्तीसगढ़ के बस्तर से दो इनामी नक्सली गिरफ्तार

पुलिस ने बीजापुर जिले में नक्सली कमलेश ओयामी तथा सुकमा जिले में महिला नक्सली बंजाम हुर्रे को गिरफ्तार किया है.

Also Read in
छत्तीसगढ़ के बस्तर से दो इनामी नक्सली गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला सहित दो इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कार्रवाई कर क्षेत्र के बीजापुर जिले में नक्सली कमलेश ओयामी तथा सुकमा जिले में महिला नक्सली बंजाम हुर्रे को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में मुठभेड़, तीन इनामी नक्सली मारे गए

अधिकारियों ने बताया कि जिले के नैमेड़ थाना क्षेत्र में आज पुलिस दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था. इसी दौरान उन्हें नक्सली ​गतिवधियों की जानकारी मिली. पुलिस दल ने स्कूलपारा और राणापार के मध्य जंगल से 30 वर्षीय कमलेश ओयामी उर्फ गुडडू उर्फ माहरू उर्फ सोमारू (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया.

VIDEO : 'ऑपरेशन प्रहार' में 14 नक्सली मारे गए


उन्होंने बताया कि ओयामी पर पिछले वर्ष नैमेड़ बाजार में सहायक आरक्षक लखमू तेलम की हत्या करने का आरोप है. ओयामी आज भी इसी तरह की घटना को अंजाम देने की कोशिश में आया था, लेकिन उससे पहले ही उसे गिरफ्तार लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि उस पर दो लाख रुपए का इनाम था. उन्होंने बताया कि पुलिस ने सुकमा जिले के दोरनापाल और चिंतागुफा थाना क्षेत्र में सक्रिय महिला नक्सली बंजाम हुर्रे (25) को गिरफ्तार किया. उसपर एक लाख रुपए का इनाम था. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhattisgarh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com