विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2014

पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में गश्त पर गए दो सिपाहियों पर जानलेवा हमला

पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में गश्त पर गए दो सिपाहियों पर जानलेवा हमला
नई दिल्ली:

पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में दो सिपाहियों पर रविवार रात लगभग 8:00 बजे कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में दोनों सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए हरी नगर के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इनमें से एक के सिर पर पत्थर और डंडों से वार किए गए हैं जबकि दूसरे को डंडों से पीटा गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब तक चारों आरोपियों को हिरासत में भी लिया है और मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि घायल सिपाहियों का नाम मंदीप और सतेंद्र है।

जानकारी के अनुसार यह वारदात उस वक्त हुई जब ये दोनों सिपाही मोटरसायकिल पर पेट्रोलिंग कर रहे थे उसी दौरान नवादा इलाके के एक पार्क में कुछ लोगों को संदिग्ध रूप से शराब पीते देखा जिसके बाद दोनों सिपाही पूछताछ के लिए उनके पास गए, पर जबतक दोनों सिपाही कुछ समझ पाते तब तक उन लोगों ने डंडों और पत्थरों से सिपाहियों पर हमला बोल दिया जिसके चलते  दोनों सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए।

फिर भी दोनों सिपाहियों ने बहादुरी दिखाते हुए हमला करने वालों में से कुछ को धर दबोचा, सूचना के बाद मौके पर उत्तम नगर थाने से पुलिस पहुंची और दोनों घायल सिपाहियों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती करवाया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव : कांग्रेस की तीसरी सूची में 16 नाम, अब तक कुल 87 उम्‍मीदवार घोषित
पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में गश्त पर गए दो सिपाहियों पर जानलेवा हमला
कांग्रेस, उद्धव, शरद vs बीजेपी, शिंदे, अजितः सीटों का फॉर्म्युला हो गया फाइनल? जानें कितने पर लड़ सकता है कौन
Next Article
कांग्रेस, उद्धव, शरद vs बीजेपी, शिंदे, अजितः सीटों का फॉर्म्युला हो गया फाइनल? जानें कितने पर लड़ सकता है कौन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com