विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2011

मालगाड़ी का पहिया टूटने से चार लोगों की मौत

अलीगढ रेलवे जंक्शन पर एक मालगाड़ी का ब्रेकलीवर पहिया टूटकर अलग हो जाने से उसकी चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई।
अलीगढ़: अलीगढ़ रेलवे जंक्शन पर एक मालगाड़ी का ब्रेकलीवर पहिया टूटकर अलग हो जाने से उसकी चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि शाम को मालगाडी के एक डिब्बे का बेक्रलीवर पहिया टूट कर तेजी के साथ प्लेटफार्म पर आ गिरा और वहां खड़े यात्री उसकी चपेट में आ गए। इस घटना में दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दो की मौत हो गई और सात का इलाज चल रहा है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मालगाड़ी, पहिया
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com