हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है. AAP के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी और अन्य दो नेताओं ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली है. दरअसल, आप पार्टी पहले ही अनूप केसरी को पार्टी से निकालने की तैयारी कर रही थी. इस पूरे मामले में मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. सिसोदिया ने कहा "खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करने वाली पार्टी की डर का हालत यह है कि रात को 12 बजे उनके प्रेसिडेंट और केंद्रीय मंत्री AAP के एक ऐसे व्यक्ति को BJP में शामिल कराते हैं, जिसके खिलाफ शिकायत है कि वो महिलाओं के खिलाफ गन्दी बाते करता है. आज हम उसे पार्टी से निकालने वाले थे. हमने उसे बुलाकर कहा था कि आज आपको निकालेंगे."
इससे पता चलता है कि हिमाचल की जनता की आवाज BJP को समझ में आ गई है. हिमाचल में BJP के जो सीएम के चेहरे हैं, वे बौखलाहट में एक चरित्रहीन व्यक्ति को गले लगा लेते हैं. जिस व्यक्ति को उन्होंने लिया है उसकी सही जगह BJP ही है, उनकी जगह वही है. AAP का स्पष्ट सिद्धांत है कि हम ऐसे लोगों को अपने साथ नहीं रखते हैं. जो एक आदमी गया वो अपने साथ कुछ और को लेकर गया होगा.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
इस मामले में अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट करके बीजेपी में शामिल हुए इन नेताओं पर हमला किया. केजरीवाल ने अपने ट्विटर हैंडिल पर लिखा कि " ये लोग मुझसे नहीं, जनता से डरते हैं. भाजपा वालों, अगर ईमानदारी से जनता के लिए काम किया होता तो इतना ख़ौफ़ ना होता, CM बदलने की नौबत ना आती, दूसरी पार्टियों के दागियों के पाँव पड़ने की ज़रूरत ना पड़ती" उन्होनें लिखा कि AAP पर लोगों को भरोसा है. AAP HP को एक कट्टर ईमानदार और देशभक्त सरकार देगी "
ये लोग मुझसे नहीं, जनता से डरते हैं
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 9, 2022
भाजपा वालों, अगर ईमानदारी से जनता के लिए काम किया होता तो इतना ख़ौफ़ ना होता, CM बदलने की नौबत ना आती, दूसरी पार्टियों के दागियों के पाँव पड़ने की ज़रूरत ना पड़ती
AAP पर लोगों को भरोसा है। AAP HP को एक कट्टर ईमानदार और देशभक्त सरकार देगी https://t.co/7HC49Pu2xU
गौरतलब है, अनूप केसरी के खिलाफ महिला विंग की अध्यक्ष ने शिकायत की थी. जिसके बाद महिला विंग द्वारा की गई पुछताछ में अनूप केसरी फसते नज़र आए . पूछताछ समिति ने अनूप केसरी को पार्टी से बाहर निकालने की सिफारिश भी की थी. जिसके बाद एक दो दिन में आम आदमी पार्टी से अनूप केसरी से बाहर निकाल दिया गया. हालांकि, किस मामले को लेकर शिकायत
की थी, यह बात सामने नहीं आई है.
दरअसल, अनूप केसरी को आप (AAP) अपनी पार्टी से निकालने की तैयारी पहले ही कर रही थी. एक से दो दिन में उनके खिलाफ एक्शन लिया जाना था. लेकिन इससे पहले ही उन्होने पार्टी छोड़ कर बीजेपी ज्वाइन कर ली. गौरतलब है कि इसी हफ्ते अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने हिमाचल में रोड शो कर अपनी ताकत दिखाई थी. मनीष सिसोदिया ने दावा किया था कि बीजेपी सीएम जयराम ठाकुर को हटा कर अनुराग ठाकुर को सीएम बनाना चाहती है जिसका बीजेपी ने खंडन किया. हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में गुजरात के साथ विधानसभा चुनाव होने हैं. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का बीजेपी में शामिल होना आप के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.
इसे भी पढें : हिमाचल प्रदेश में AAP को BJP ने दिया बड़ा झटका, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री भाजपा की गाड़ी में सवार
इसे भी देखें :हिमाचल में AAP को चुनाव से पहले बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए 3 नेता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं