कांग्रेस ने असम में राज्यसभा की एक सीट बीजेपी के हाथों गंवा दी है. संसद के उच्च सदन की दो सीटों के लिए गुरुवार को वोटिंग हुई थी. एक अन्य सीट पर बीजेपी ने निर्विरोध जीत हासिल की है. दरअसल, कांग्रेस की अगुवाई वाले विपक्ष के उम्मीदवार की वोटों की गिनती कम हो गई क्योंकि कांग्रेस ने अपने एक विधायक को बैलेट पेपर पर '1' के बजाय 'एक' लिखने पर कथित तौर पर वोट को बरबाद करने का आरोप लगाते हुए निलंबित कर दिया. कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री सिद्दीक अहमद के निलंबन का असर इसी पार्टी के रिपन बोरा की 'संभावनाओं' पर पड़ा है. कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, 'सिद्दीक ने इरादतन तीन लाइन के व्हिप का उल्लंघन किया.' असम की दो राज्यसभा सीटों के लिए आज मतदान हुआ. पहली सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी पबित्रा मार्गेरिटा निर्विरोध जीतीं. दूसरी सीट को लेकर संघर्ष था यहां विपक्ष के प्रत्याशी रिपन बोरा थे जबकि बीजेपी अपने सहयोगी UPPL के प्रत्याशी रंगवरा नारजेरी (Rwngwra Narzary) का समर्थन कर रही थी. ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमाक्रेटिक फ्रंट भी बोरा के समर्थन में था. इस सीट पर जीत के लिए किसी भी प्रत्याशी को 43 वोट की जरूरत थी .
राज्य विधानसभा के कुल 126 में से बीजेपी और इसके सहयेागियों के पास 83 वोट हैं. यह संख्या पबित्रा के चुने जाने के लिहाज से पर्याप्त हैं लेकिन रंगवरा नारजेरी के लिहाज से तीन वोट कम थे. दूसरी ओर विपक्ष के पास 44 वोट थे लेकिन एक कांग्रेस विधायक के कथित तौर पर वोट बरबाद करने के कारण एक वोट कम हो गया. रिपोर्टों में दावा किया गया है कि सीएम हिमांता बिस्व सरमा, जिन्होंने कांग्रेस में रहने के बाद 2015 में बीजेपी ज्वॉइन की है, ने कुछ कांग्रेस विधायकों का क्रॉस वोटिंग करने को कहा था. बीजेपी का दावा है कि कम से कम सात कांग्रेस विधायकों ने सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवार की 'मदद' की.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
- ये भी पढ़ें -
* "दिल्ली के CM केजरीवाल के आवास पर हमला, 70 हिरासत में; AAP ने BJP पर लगाए आरोप
* "कैमरे में कैद : बुर्का पहनी महिला ने सोपोर में CRPF कैम्प पर फेंका बम
* "प्रशांत किशोर की 2024 चुनावों के प्लान को लेकर गांधी परिवार से बातचीत, 10 प्वाइंट्स
लखीमपुर खीरी हिंसा : आशीष मिश्रा की बेल पर सवाल, HC के रिटायर्ड जज ने यूपी सरकार को लिखा खत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं