विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2022

कैमरे में कैद : बुर्का पहनी महिला ने सोपोर में CRPF कैम्प पर फेंका बम

महिला की पहचान कर ली गई है, और उसकी तलाश के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) विजय कुमार ने कहा, "उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा..."

कैमरे में कैद : बुर्का पहनी महिला ने सोपोर में CRPF कैम्प पर फेंका बम
महिला की पहचान कर ली गई है, और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा...
सोपोर:

जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर कस्बे में मौजूद केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के कैम्प पर मंगलवार रात को बम फेंकती हुई बुर्का पहनी महिला कैमरे में कैद हुई है. इसके बाद वह मौका-ए-वारदात से फरार हो गई.

CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला सड़क के बीचोंबीच रुक जाती है, अपने थैले में से बम निकालती है, और जल्दबाज़ी में उसे CRPF कैम्प की तरफ फेंक देती है.

पुलिस का कहना है कि बम सिक्योरिटी कैम्प के बाहर ही गिरा, और उसकी वजह से कोई जानी या माली नुकसान नहीं हुआ. पुलिस ने यह भी बताया कि घटना के फौरन बाद इलाके के चारों तरफ से घेराबंदी कर दी गई थी.

महिला की पहचान कर ली गई है, और उसकी तलाश के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) विजय कुमार ने कहा, "उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा..."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sopore Bombing, Jammu Kashmir Bombing, CCTV Footage, Caught On Camera
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com