विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2019

Triple Talaq Bill पास होने के बाद पीएम मोदी ने किया Tweet, लिखी यह बात...

तीन तलाक बिल (Triple Talaq Bill) राज्यसभा से पास होने के बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने ट्वीट कर कहा कि पूरे देश के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है.

Also Read in
Triple Talaq Bill पास होने के बाद पीएम मोदी ने किया Tweet, लिखी यह बात...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. (फाइल फोटो)
  • तीन तलाक बिल लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास
  • पीएम मोदी ने कहा- देश के लिए आज ऐतिहासिक दिन
  • पीएम बोले-करोड़ों मुस्लिम माताओं-बहनों की हुई है जीत
नई दिल्ली:

तीन तलाक बिल (Triple Talaq Bill) लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हो गया है. राज्यसभा में वोटिंग के दौरान बिल के समर्थन में 99, जबकि विरोध में 84 वोट पड़े. बिल पास होने के बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने ट्वीट कर सभी सांसदों का आभार जताया है. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'पूरे देश के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है. आज करोड़ों मुस्लिम माताओं-बहनों की जीत हुई है और उन्हें सम्मान से जीने का हक मिला है. सदियों से तीन तलाक की कुप्रथा से पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को आज न्याय मिला है. इस ऐतिहासिक मौके पर मैं सभी सांसदों का आभार व्यक्त करता हूं.

उन्होंने अपने अलगे ट्वीट में लिखा, तीन तलाक बिल का पास होना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है. तुष्टिकरण के नाम पर देश की करोड़ों माताओं-बहनों को उनके अधिकार से वंचित रखने का पाप किया गया. मुझे इस बात का गर्व है कि मुस्लिम महिलाओं को उनका हक देने का गौरव हमारी सरकार को प्राप्त हुआ है.

वहीं, राज्यसभा से तीन तलाक बिल पास होने के बाद कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है. दोनों सदनों ने मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिया है. यह एक उन्नतिशील भारत की शुरुआत है.

उधर, तीन तलाक बिल पास होने के बाद कांग्रेस ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है. कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा कि मैं समझता हूं कि इस देश के अंदर किसी भी फैमिली लॉ को लेकर एक बहुत बड़ा झटका है. उन्होंने कहा कि सिविल लॉ को क्रिमिनल लॉ बनाया गया है. यह एक ऐतिहासिक भूल है.

VIDEO: राज्यसभा में पास हुआ तीन तलाक बिल​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Triple Talaq Bill, PM Modi, PM Modi On Triple Talaq Bill
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com