विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2019

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार का बड़ा बयान, कहा - देश में रोजगार की नहीं, काबिल युवाओं की है कमी

उन्होंने कहा कि देश में मंदी की बात समझ में आ रही है लेकिन रोजगार की कमी नहीं है. इस दौरान उन्होंने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा नेता आजम खान पर निशाना साधते हुए कहा की अखिलेश जी डर रहे है लेकिन हम किसी को छोड़ेंगे नहीं.

संतोष गंगवार ने दिया बेरोजगारी को लेकर बड़ा बयान
  • देश में काबिल युवाओं की है कमी- संतोष गंगवार
  • बरेली में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे गंगवार
  • देश में मंदी की बात मानी
नई दिल्ली:

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने बेरोजगार युवाओं को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बरेली में एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि आज देश में नौकरी की कोई कमी नहीं लेकिन उत्तर भारत के युवाओं में वह काबिलियत नहीं कि उन्हें रोजगार दिया जा सके. उनका कहना है की हम इसी मंत्रालय को देखने का काम करते है. इसलिए मुझे जानकारी है की देश में रोजगार की कोई कमी नहीं है. रोजगार बहुत है, रोजगार दफ्तर के आलावा भी हमारा मंत्रालय भी इसकी मोनिटिरिंग कर रहा है. रोजगार की कोई समस्या नहीं है , बल्कि जो भी कम्पनिया रोजगार देने आती है उनका कहना होता है की उन युवाओ में वो योग्यता नहीं है.

बजट 2019 : अमीरों पर नया सरचार्ज, सोना और पेट्रोल-डीजल पर बढ़ी एक्साइज ड्यूटी

उन्होंने कहा कि देश में मंदी की बात समझ में आ रही है लेकिन रोजगार की कमी नहीं है. इस दौरान उन्होंने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा नेता आजम खान पर निशाना साधते हुए कहा की अखिलेश जी डर रहे है लेकिन हम किसी को छोड़ेंगे नहीं. उन्होंने कहा की मैं तो रामपुर की जनता के लिए भी कहुगा की उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति को चुनकर भेजा ये उनके लिए भी दुर्भाग्य की बात है. 

बिगड़ी अर्थव्यवस्था सरकार की चिंता का सबब, पीएम मोदी आज अर्थशास्त्रियों से करेंगे चर्चा

गौरतलब है कि देश में बेरोजगार युवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला बोलती रही है. कुछ समय पहले ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऑटो क्षेत्र के संकट से घिरे होने संबंधी खबरों को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि इस पर सरकार की चुप्पी सबसे ज्यादा खतरनाक है. उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि ऑटो सेक्टर के 10 लाख लोगों की नौकरी पर खतरा है. यहां काम कर रहे लोगों को अपनी रोजी-रोटी के नए ठिकाने ढूंढने पड़ेंगे. प्रियंका ने आरोप लगाया था कि नष्ट होते रोजगार, कमजोर पड़ते व्यापार और अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ने वाली नीतियों पर भाजपा सरकार की चुप्पी सबसे ज्यादा खतरनाक है.

PM मोदी ने वित्त मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठक, सरकार के 100 दिन के एजेंडे पर हुई चर्चा

इससे पहले प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के कानपुर में छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराने गई 16-वर्षीय एक लड़की को पुलिसकर्मी द्वारा परेशान किए जाने का एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में लड़की से 'पूछताछ' करते दिख रहे हेड कॉन्स्टेबल को हटा दिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Santosh Gangwar On Employment, Modi Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com