लेखक बाबासाहब पुरंदरे विरोधी आंदोलन की आंच मंत्री के घर तक

लेखक बाबासाहब पुरंदरे विरोधी आंदोलन की आंच मंत्री के घर तक

लेखक बाबासाहब पुरंदरे (फाइल फोटो)

मुंबई:

महाराष्ट्र सरकार के सर्वोच्च सम्मान, महाराष्ट्र भूषण को लेकर राज्य में आंदोलन का दौर जारी है। छत्रपति शिवाजी के इतिहास के लेखक बाबासाहब पुरंदरे को सम्मान से नवाजे जाने के खिलाफ़ यह आंदोलन हो रहे हैं।

जिस तहत जिजाऊ ब्रिगेड इस मराठा समाज से जुड़े महिला संगठन ने सांस्कृतिक कार्य मंत्री विनोद तावड़े के सरकारी आवास में घुसकर जमकर नारेबाजी की। महिलाएं पुरंदरे को घोषित सम्मान वापस लेने की मांग कर रही थीं। पुलिस ने आंदोलनकारियों को महिला पुलिस की मदद से हिरासत में लिया।

इससे पहले मंगलवार को पंढरपुर में राज्य परिवहन की बस आन्दोलनकारिओं ने फूंक दी। तो दूसरी तरफ अहमदनगर में राज्य के गृह राज्यमंत्री के दफ्तर को निशाना बनाया गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

MNS अध्यक्ष राज ठाकरे ने इन हिंसक आंदोलनों के पीछे एनसीपी मुखिया शरद पवार के होने का आरोप किया है। तो सरकार ने इस आंदोलन को लेकर विवाद खत्म करने का आग्रह किया है। बुधवार शाम 5.30 बजे इस सम्मान को महाराष्ट्र के राजभवन में राज्यपाल की उपस्थिति में बाबासाहब पुरंदरे को दिया जाएगा।