विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2015

ठाणे में बर्थडे पार्टी में 15 साल की लड़की से कथित गैंगरेप

ठाणे में बर्थडे पार्टी में 15 साल की लड़की से कथित गैंगरेप
प्रतीकात्मक चित्र
ठाणे: ठाणे में जन्मदिन के मौके पर आयोजित एक पार्टी में 15 वर्षीय एक लड़की के साथ दो लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया। 30 सितंबर को हुई घटना के बारे में पीड़ित ने सोमवार रात को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित के मुताबिक उस दिन दोपहर बाद दो बजे से लेकर शाम छह बजे तक उसका यौन उत्पीड़न किया गया।

ठाणे के घोदुबंदर रोड इलाके की रहने वाली इस लड़की की शिकायत के मुताबिक, 30 सितंबर को उसे एक जन्मदिन पार्टी में बुलाया गया था। उसका एक दोस्त उसे मोटरसाइकिल पर कोपरी इलाके के भारत इंगलिश कॉलेज के निकट एक चॉल ले गया।

जब लड़की वहां पहुंची, तो लड़के की रिश्ते की बहन ने उसे कुछ पेय पदार्थ पीने को दिया, जिसके बाद वह कथित तौर पर बेहोश हो गई। शिकायत में कहा गया है कि उसकी हालत का लाभ उठाते हुए उस लड़के और उसके एक अन्य साथी ने उसके साथ बलात्कार किया। आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किए जाने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ठाणे, गैंगरेप, बर्थडे पार्टी, नाबालिग से रेप, Thane, Gangrape, Birthday Party, Minor Raped
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com