विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2013

इमारत हादसा : नगर निगम के दो और कर्मचारी गिरफ्तार

Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
इमारत गिरने के मामले में ठाणे नगर निगम के दो और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। इस हादसे में 74 लोगों की जान चली गई थी। पुलिस ने बताया कि इन गिरफ्तारियों के साथ ही हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या 17 हो गई है।
ठाणे: इमारत गिरने के मामले में ठाणे नगर निगम के दो और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। इस हादसे में 74 लोगों की जान चली गई थी। पुलिस ने बताया कि इन गिरफ्तारियों के साथ ही हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या 17 हो गई है।

नगर निगम द्वारा निलंबित किए गए लिपिक सुभाष वाघमारे और रामदास बुरुड (गिरफ्तार उप निगमायुक्त दीपक चव्हाण का चालक) को रविवार को अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार दोनों के उन बिल्डरों से सीधे संपर्क थे जिन्होंने ठाणे के शिलफाटा इलाके में लकी कंपाउंड में सात मंजिला अवैध इमारत को ‘बचाने’ के लिए अधिकारियों को कथित घूस दी थी।

वाघमारे को 30 जनवरी को उस समय निलंबित किया गया था जब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ठाणे इकाई ने उसे दीवा स्थित एक हाउसिंग सोसायटी से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया था।

उसका नाम बिल्डर जमील शेख की डायरी में भी था जिसने निगम अधिकारियों को अवैध इमारत के निर्माण में नियमों के उल्लंघन को अनदेखा करने के लिए कथित रिश्वत दी थी। यह इमारत 4 अप्रैल को गिर गई थी।

पुलिस ने कहा कि बुरुड ने शेख से कथित तौर पर धन मांगा, जिसने अधिकारियों को दी गई नकदी का एक रिकॉर्ड रखा हुआ था।

इमारत का निर्माण करने वाले बिल्डर अब्दुल सलीम अजीज सिद्दीकी और जमील अहमद जलालुद्दीन शेख भी गिरफ्तार लोगों में शामिल हैं। उन पर गैर-इरादतन हत्या और आपराधिक साजिश सहित अन्य आरोप हैं।

पूर्व में गिरफ्तार किए गए लोगों में ठाणे नगर निगम के उपायुक्त सहित तीन अधिकारी, एक आर्किटेक्ट, पार्षद हीरा पाटिल, एक निर्माण सामग्री विक्रेता और एक स्थानीय पत्रकार भी शामिल है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ठाणे इमारत हादसा, ठाणे नगर निगम, गिरफ्तारी, Thane Building Collapse, Thane Nagar Nigam, Arrests By Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com