मुंबई से सटे ठाणे जिले में शर्मसार करने वाली वारदात का खुलासा हुआ है. यहां एक 15 साल की नाबालिग लड़की ने 9 महीने के अंतराल में 29 युवकों द्वारा उससे रेप करने का आरोप लगाया है. ठाणे के एडिशनल सीपी दत्तात्रेय कराले ने बताया कि नाबालिग पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद एक विशेष टीम बनाकर 23 लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार हुए लड़कों में से दो नाबालिग हैं. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है. आरोपी और पीड़िता एक ही जगह के रहने वाले हैं.बता दें कि सबसे पहले नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो जनवरी में उसके प्रेमी ने बनाया था. फिर उस वीडियो के आधार पर अभी आरोपी नाबालिग को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करते रहे. आरोपियों ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया था. उस ग्रुप में लगभग सभी आरोपी शामिल थे, जो डोम्बिवली, बदलापुर , राबले और मुरबाड़ शहर के निवासी हैं. ये लोग नाबालिग को अलग-अलग ठिकानों पर ले जाकर रेप किया करते थे. गिरफ्तार आरोपियों में एक राजनीतिक दल से जुड़ा भी बताया जा रहा है.
गौरतलब है कि देश में रेप की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. नवजात बच्ची से लेकर बुजुर्ग तक इसका शिकार बन रही हैं. सरकारें सख्त कानून और सजा की बात करती हैं लेकिन घटनाएं नहीं रुक रहीं. ऐसे भी मामले हैं जहां रेप के कुछ ही केस सामने आते हैं, बहुत से तो घरों में दबा लिए जाते हैं. बच्चियां और महिलाएं इस भयावह दर्द से लगातार गुजर रही हैं.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं