प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी को लेकर छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ शुक्रवार को बैठक की. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ने आपसी सहयोग और एकजुट प्रयास से कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ी. पीएम ने केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ने पर चिंता जताई है. उन्होंने मुख्यमंत्रियों से कहा कि तीसरी लहर (Third Wave) को रोकने के लिए कोरोना के खिलाफ प्रभावी कदम उठाया जाना आवश्यक है. कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद शुरू किया है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि बहुत जरूरी है कि जिन राज्यों में केसेस बढ़ रहे हैं, उन्हें सक्रिय उपाय करते हुए तीसरी लहर की किसी भी आशंका को रोकना होगा. उन्होंने 4-T नीति पर जोर देते हुए कहा कि हमें टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट और टीका की हमारी रणनीति फोकस करते हुए ही आगे बढ़ना है. माइक्रो-कंटेन्मेंट जोन पर हमें विशेष ध्यान देना होगा. जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट ज्यादा है, जहां से अधिक मामले आ रहे हैं, वहां उतना ही ज्यादा फोकस भी होना चाहिए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा कि शुरुआत में विशेषज्ञ ये मान रहे थे कि जहां से सेकंड वेव की शुरुआत हुई थी, वहां स्थिति पहले नियंत्रण में होगी लेकिन, महाराष्ट्र और केरल में मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है. ये वाकई हम सबके लिए, देश के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि लंबे समय तक लगातार केसेस बढ़ने से कोरोना के वायरस में म्यूटेशन की आशंका बढ़ जाती है, नए नए वैरिएंट्स का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए, तीसरी लहर को रोकने के लिए कोरोना के खिलाफ प्रभावी कदम उठाया जाना आवश्यक है.
READ ALSO: अगस्त में आएगी कोरोना की तीसरी लहर, पहले की तुलना में रह सकती है हल्की : शीर्ष मेडिकल बॉडी
पीएम मोदी ने कहा कि देश के सभी राज्यों को नए आईसीयू बेड्स बनाने, टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने और दूसरी सभी जरूरतों के लिए फंड उपलब्ध करवाया जा रहा है. केंद्र सरकार ने हाल ही में, 23 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का इमरजेंसी कोविड रेस्पोंस पैकेज भी जारी किया है.
इस बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येद्दियुरप्पा, ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख भाई मांडविया भी इस बैठक में उपस्थित थे.
वीडियो: "अगस्त के आखिरी तक तीसरी लहर", NDTV से बोले डॉक्टर समीरन पांडा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं