विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 38,949 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,10,26,829 हो गई. वहीं, 542 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,12,531 हो गई. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,30,422 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.39 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 1,619 कमी आई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.28 प्रतिशत है. आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 44,00,23,239, नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 19,55,910 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई. देश में नमूनों में संक्रमण की पुष्टि की दैनिक दर 1.99 प्रतिशत है. यह पिछले 25 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम है. 

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus Cases Updates In Hindi, Covid-19 Cases Updates In India, India Coronavirus Deaths
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com