यह ख़बर 03 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

तापमान में गिरावट, उमस से राहत नहीं

खास बातें

  • राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गुरुवार को भी लोगों को गर्मी व उमस से राहत नहीं मिली। शाम होते हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी हुई, जिससे तापमान में कुछ हद तक गिरावट आई।
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गुरुवार को भी लोगों को गर्मी व उमस से राहत नहीं मिली। शाम होते हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी हुई, जिससे तापमान में कुछ हद तक गिरावट आई।

राजधानी दिल्ली की सुबह रविवार को तेज धूप से हुई। लेकिन दिन ढलने के साथ आसमान में हल्के बादल छा गए। इससे हालांकि गर्मी से राहत नहीं मिली। लोग पसीने से तर-बतर होते रहे। शाम होते कुछ इलाकों में हालांकि बूंदा-बांदी हुई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली।

अधिकतम तापमान में पिछले दो दिनों के मुकाबले कमी दर्ज की गई। यह 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

मौसम में आर्द्रता अधिकतम 46 प्रतिशत और न्यूनतम 27 प्रतिशत दर्ज की गई।

सोमवार को तापमान में और गिरावट के अनुमान हैं और यह अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

उधर, उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का दौर जारी रहा। सुबह से ही लू के थपेड़ों से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान एक बार फिर 46 डिग्री सेल्सियस को पार गया। राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को हालांकि नोएडा सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी हुई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उत्तर प्रदेश मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में स्थानीय कारकों के कारण अगले 24 घंटों के दौरान तेज आंधी की सम्भावना है। बाकी इलाकों में मौसम जस का तस बना रहेगा।