विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2019

टिकटॉक वीडियो बनाकर विवाद में फंसा तेलंगाना के मंत्री का पोता, जानिए क्या है मामला

तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली का पोता मोबाइल ऐप ‘टिकटॉक’ पर एक वीडियो के वायरल होने के बाद विवादों में घिर गया है.

Also Read in
टिकटॉक वीडियो बनाकर विवाद में फंसा तेलंगाना के मंत्री का पोता, जानिए क्या है मामला
टिकटॉक वीडियो बनाकर विवाद में फंसा तेलंगाना के मंत्री का पोता
  • टिकटॉक वीडियो बनाकर विवाद में फंसा तेलंगाना के मंत्री का पोता
  • इस वीडियो में वह एक पुलिस वाहन पर बैठा दिख रहा है
  • वीडियो में आईजी रैंक के एक अधिकारी को धमकाने का मामला
तेलंगाना:

गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली का पोता मोबाइल ऐप ‘टिकटॉक' पर एक वीडियो के वायरल होने के बाद विवादों में घिर गया है. इस वीडियो में वह एक पुलिस वाहन पर बैठा दिख रहा है. गृह मंत्री का पोता फुरकान अहमद एक वीडियो में एक अन्य व्यक्ति के साथ पुलिस वाहन के बोनट पर बैठे दिख रहा है. अहमद के साथ बैठा अन्य व्यक्ति अचानक नीचे उतरता है और एक फिल्म के डॉयलाग पर होंठ हिलाता है और कथित रूप से आईजी रैंक के एक अधिकारी को 'धमकाता' है. इस वीडियो क्लिप को लेकर अली ने कहा कि वे यहां यकतपुर में दो दिन पहले एक समारोह में गए थे जहां एक स्थानीय व्यक्ति ने यह वीडियो बनाया.

कर्नाटक संकट: विश्‍वास मत पर आज होगी वोटिंग, रातभर सदन में ही रहे BJP विधायक

मंत्री ने 'पीटीआई भाषा' से कहा, 'मेरा पोता केवल वाहन के ऊपर बैठा था और किसी स्थानीय व्यक्ति ने यह वीडियो बनाया. हम इसकी जांच करेंगे.'

प्रियंका गांधी ने CM योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, बोलीं- मैं जनता की सेवक हूं इसलिये...

उन्होंने कहा कि उनके पोते का इससे कोई लेना देना नहीं है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस के सभी वाहन डीजीपी के नाम के तहत पंजीकृत हैं और यह वाहन गृह मंत्री को आवंटित था. उन्होंने कहा, 'यातायात का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है.' (इनपुट:भाषा)
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TikTok Clip, Telangana Minister, Grandson
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com