विज्ञापन

'दादा जी उठो, देखो मैं आ गया', वीडियो देख इमोशनल हुए लोग, बोले- आप सबसे भाग्यशाली इंसान हो

छुट्टियों में घर लौटे पोते ने जब सोते हुए दादाजी को अचानक जगाकर सरप्राइज दिया, तो बुजुर्ग की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस बेहद भावुक वीडियो में दादाजी का पोते को गले लगाना और तुरंत रोटी खाने के बारे में पूछना लोगों के दिलों को छू रहा है.

'दादा जी उठो, देखो मैं आ गया', वीडियो देख इमोशनल हुए लोग, बोले- आप सबसे भाग्यशाली इंसान हो
सादगी और संस्कारों वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.
@dada_dhanraj1933

VIRAL VIDEO: कामकाज और पढ़ाई के लिए घर से दूर रहने वाले लोग जब छुट्टियों में वापस लौटते हैं, तो उनकी पहली चाहत अपनों से मिलने की होती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस अहसास को बखूबी बयां करता है. इंस्टाग्राम पर धनराज शर्मा नाम के यूजर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में एक पोता छुट्टियों में अपने दादाजी के पास पहुंचता है. वह बिना किसी शोर-शराबे के सीधे उस कमरे में जाता है जहां उसके दादाजी सो रहे थे. पोता धीरे से उन्हें जगाता है और चहकते हुए कहता है, "दादाजी, आंखें खोलो, देखो मैं आ गया हूं." अचानक अपने पोते को सामने देखकर दादाजी की आंखों में जो हैरानी और खुशी दिखती है, वह पल बेहद भावुक करने वाला है.

पोते को जमकर दुलार देते हैं दादा

नींद खुलते ही दादाजी अपने पोते को गले से लगा लेते हैं, उसका माथा चूमते हैं और पीठ थपथपाकर लाड लड़ाने लगते हैं. लेकिन भारतीय परिवारों की असली पहचान उनकी फिक्र में होती है. दादाजी गले लगाने के तुरंत बाद पहला सवाल यही पूछते हैं, "कुछ खाया-पिया या भूखे पेट हो, रोटी खाई?" सफर की थकान की बात बाद में, पहले पेट की चिंता यही वह निस्वार्थ प्रेम है जो हमारे बुजुर्गों की पहचान है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में यह वीडियो याद दिलाता है कि असली सुकून आज भी परिवार के इसी दुलार में है. 

लोग बोले- आप बहुत भाग्यशाली

इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों के दिलों को गहराई से छुआ है. इसे देखने के बाद लोग कमेंट कर रहे हैं कि दादाजी का ऐसा निस्वार्थ आशीर्वाद पाने वाला पोता दुनिया का सबसे अमीर और किस्मत वाला इंसान है. कई लोग इस भावुक मिलन को देखकर अपने दादा-दादी के साथ बिताए पुराने दिनों की मीठी यादों में खो गए हैं, तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने दादा-दादी को खोने के दर्द को याद कर भावुक हो रहे हैं. 

यह भी पढ़ें | चायवाले की हर महीने 9 लाख इनकम, एलन मस्क को मानता है रोल मॉडल, बताया- कम पैसे में धंधा कैसे करते हैं

यह भी पढ़ें | 44वें फ्लोर पर शीशे क्लीन कर रहा था झारखंड का मजदूर, अपनी सैलरी का दिया हिसाब, बताया- उसे डर क्यों नहीं लगता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khabar Zara Hat Ke , Dada Pota Bond, Dada Pota Love, Grandson And Grandfather Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com