यह ख़बर 06 अगस्त, 2013 को प्रकाशित हुई थी

छात्राओं को अश्लील वीडियो क्लीपिंग दिखाई, शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज

खास बातें

  • कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के केंदई माध्यमिक शाला के छात्राओं को अश्लील विडियो क्लीपिंग दिखाने के मामले में पुलिस ने शिक्षक निशांत सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से सोनी फरार है।
कोरबा:

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में छात्राओं को अश्लील विडियो क्लीपिंग दिखाने के आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के केंदई माध्यमिक शाला के छात्राओं को अश्लील विडियो क्लीपिंग दिखाने के मामले में पुलिस ने शिक्षक (शिक्षाकर्मी वर्ग दो) निशांत सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से सोनी फरार है।

अधिकारियों ने बताया कि छात्राओं ने सोनी की हरकतों की जानकारी अपने परिजनों को दी थी। बाद में परिजनों ने खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार चंद्रकार से सोनी की शिकायत की थी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद छात्राओं के परिजनों ने संकुल केंद्र प्रभारी चमरा सिंह कंवर से सोनी की शिकायत की तब कंवर ने सोनी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस में शिकायत के बाद से आरोपी सोनी फरार है। पुलिस उसे तलाश कर रही है।